रेप के बाद 3 साल की बच्ची की हत्या:हमीरपुर में खेत में पैजामी से गला कसा, घर के बाहर खेलते समय उठा ले गया था

रेप के बाद 3 साल की बच्ची की हत्या:हमीरपुर में खेत में पैजामी से गला कसा, घर के बाहर खेलते समय उठा ले गया था

हमीरपुर में युवक ने 3 साल की बच्ची से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। युवक घर के बाहर खेल रही बच्ची को किडनैप कर खेत में ले गया। फिर उसे अरहर के खेत में ले जाकर रेप किया। इसके बाद उसकी ही पैजामी से गला कसकर मार डाला। बच्ची की तलाश के दौरान युवक घरवालों के साथ रहकर उन्हें गुमराह करता रहा। शक होने पर घरवालों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घरवालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव उठाने से मना कर दिया। घटना मुस्करा थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरा मामला… कस्बा मुस्करा में रहने वाली बच्ची रविवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कस्बे का रहने वाला हीरा उसे अपने साथ ले गया। वह बच्ची को गहरौली मार्ग स्थित नई बस्ती के पास अरहर के खेत में ले गया। घरवालों का आरोप है कि वहां बच्ची से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। फिर लाश खेत में छोड़कर अपने घर लौट आया। घरवालों ने शाम 4 बजे बच्ची को ढूंढना शुरू किया बच्ची के पिता ने बताया- शाम करीब 4 बजे बेटी घर और आसपास नहीं मिली। इस पर हम लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। पड़ोसियों के साथ खेतों और आसपास के इलाकों में बच्ची की खोजबीन की गई। घरवालों का आरोप है कि उन्होंने बच्ची के लापता होने की सूचना पुलिस को भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घरवालों के साथ बच्ची को ढूंढता रहा युवक हीरा भी बच्ची की तलाश में घरवालों और गांववालों के साथ शामिल रहा। वह लगातार लोगों गुमराह करता रहा। इसी दौरान घरवालों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ, तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। रात करीब 8 बजे गहरौली मार्ग पर नई बस्ती के पास अरहर के खेत में बच्ची का शव पड़ा मिला। इस परर घरवालों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, घरवालों में आक्रोश सूचना पर पहुंची पुलिस ने हीरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के दौरान घरवालों ने हंगामा किया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव उठाने से रोक दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ राठ राजीव कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया- मामले की जांच की जा रही है। घरवालों से शिकायत मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। महिला पुलिसकर्मियों की टीम भी मौके पर जांच कर रही है। ————————– ये खबर भी पढ़ें… शिवानी बोली- मार्विन को काला रंग उसकी मर्जी से लगाया, टेसू के बारे में बताया था; अमेरिकी यूट्यूबर ने कहा था, मेरा मजाक बनाया अमेरिकी दोस्त मार्विन आची के आरोपों पर बिग बॉस फेम औरैया की शिवानी कुमारी ने जवाब दिया है। शिवानी का कहना है कि टेसू की शादी कराने का कार्यक्रम पहले से फिक्स था। मार्विन को इसके बारे में पता था। उनकी सहमति से ही उन्हें तैयार किया गया था। मार्विन आची ने यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने शिवानी पर दोस्ती और भरोसे की आड़ में मजाक उड़ाने और लाइक्स-व्यूज के लिए अपमानित करने का आरोप लगाया था। शिवानी से दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने फोन पर बात की। पढ़िए पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *