आगर-मालवा में कृषि क्विज के तीन विजेताओं को पुरस्कार:पवन को ट्रैक्टर, मोतीलाल को बुलेट और बगडू सिंह को ई-स्कूटी; छात्र देवांश को एक लाख

आगर-मालवा में कृषि क्विज के तीन विजेताओं को पुरस्कार:पवन को ट्रैक्टर, मोतीलाल को बुलेट और बगडू सिंह को ई-स्कूटी; छात्र देवांश को एक लाख

आगर मालवा में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर रविवार शाम गांधी उपवन के सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय समारोह हुआ। स्कूली विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश और मालवा की लोकसंस्कृति, जनजातीय परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत पर प्रस्तुतियां दीं। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने प्रस्तुति देने वाली हर छात्रा को 1100 रुपए देने की घोषणा की। किसान स्वाभिमान पर्व के तहत हुई ऑनलाइन कृषि क्विज के जिले के तीन विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक मधु गहलोत और कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने उन्हें वाहनों की सांकेतिक चाबियां और प्रमाण-पत्र सौंपे। पहला पुरस्कार पाने वाले ग्राम गोंदलमऊ के पवन कुमार को 7.26 लाख रुपए का ट्रैक्टर मिला। दूसरे पुरस्कार के विजेता ग्राम पनाला के मोतीलाल सोंधिया को 1.68 लाख रुपए की बुलेट और तीसरे पुरस्कार के विजेता ग्राम गंगापुर के बगडू सिंह को 1.20 लाख रुपए की ई-स्कूटी दी गई। संस्कृति विभाग और वीर भारत न्यास ने 29 जनवरी से 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन कृषि क्विज आयोजित की थी। श्री कृष्ण पाथेय न्यास की ओर से सोयतकलां के छात्र देवांश कुशवाहा को एक लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र दिया गया। समारोह स्थल पर जिला प्रशासन ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष ओम मालवीय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिक मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *