कानपुर में फैटी लीवर जागरूकता कार्यक्रम:45 मरीजों की निःशुल्क एलएफटी जांच हुई, 92 लोगों को दिया परामर्श

कानपुर में फैटी लीवर जागरूकता कार्यक्रम:45 मरीजों की निःशुल्क एलएफटी जांच हुई, 92 लोगों को दिया परामर्श

कानपुर में डॉक्टर आर. राव के सहयोग से फैटी लीवर रोग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद मरीजों के रक्त नमूने लेकर पैथोलॉजी के माध्यम से लीवर की जांच कराई गई। कार्यक्रम में लगभग 45 मरीजों की लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) जांच निःशुल्क की गई। वहीं डॉक्टर राव ने 92 लोगों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस अवसर पर आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के विशेषज्ञ राजेश शुक्ला ने बताया कि आयुर्वेद ग्रंथों में लीवर को स्वस्थ रखने के लिए कुटकी, पुनर्नवा, भू-आंवला, मकोय फल, कालमेघ, चिरायता और भृंगराज के प्रयोग का उल्लेख मिलता है। उन्होंने कहा कि इनका सेवन सही अनुपात और मात्रा में करने की सलाह दी जाती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *