जमुई के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडघाट के पास तेज रफ्तार ट्रिपल लोडिंग दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर तीन- तीन युवक सवार थे, सभी युवक घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा से रविवार की देर शाम सदर अस्पताल लाया गया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर मनीष कुमार ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। वहीं चार युवकों का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है। घायलों में ये लोग शामिल हैं मृतक युवक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के ऋषिडीह गांव निवासी सुरेश यादव के पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में हुई है। घायलों में एक बाइक पर महेश यादव के पुत्र विकास कुमार और जुगल यादव के पुत्र सौरभ कुमार शामिल हैं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार घायलों की पहचान लछुआड़ थाना क्षेत्र के पतम्बर गांव निवासी विजय दास के पुत्र शिवम कुमार, महेंद्र दास के पुत्र बीरेंद्र दास और शैलेन्द्र दास के पुत्र बाबी दास के रूप में हुई है। दोनों तेज रफ्तार बाइकें आमने-सामने से टकराई विकास कुमार ने बताया कि दोनों बाइक पर तीन- तीन युवक सवार होकर घूमने के लिए कुण्डघाट गए थे। घायल विकास कुमार ने बताया कि एक बाइक कुण्डघाट की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बाइक कुण्डघाट से लौट रही थी। दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जिस वजह से अनियंत्रित होकर दोनों बाइक आपस मे ही टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल दोनों बाइक के बीच की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन के चीख और चीत्कार से सदर अस्पताल का पूरा माहौल गमगीन बन गया। दुर्घटना की सूचना पर देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे गांव में मातम छा गया। जमुई के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडघाट के पास तेज रफ्तार ट्रिपल लोडिंग दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर तीन- तीन युवक सवार थे, सभी युवक घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा से रविवार की देर शाम सदर अस्पताल लाया गया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर मनीष कुमार ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। वहीं चार युवकों का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है। घायलों में ये लोग शामिल हैं मृतक युवक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के ऋषिडीह गांव निवासी सुरेश यादव के पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में हुई है। घायलों में एक बाइक पर महेश यादव के पुत्र विकास कुमार और जुगल यादव के पुत्र सौरभ कुमार शामिल हैं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार घायलों की पहचान लछुआड़ थाना क्षेत्र के पतम्बर गांव निवासी विजय दास के पुत्र शिवम कुमार, महेंद्र दास के पुत्र बीरेंद्र दास और शैलेन्द्र दास के पुत्र बाबी दास के रूप में हुई है। दोनों तेज रफ्तार बाइकें आमने-सामने से टकराई विकास कुमार ने बताया कि दोनों बाइक पर तीन- तीन युवक सवार होकर घूमने के लिए कुण्डघाट गए थे। घायल विकास कुमार ने बताया कि एक बाइक कुण्डघाट की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बाइक कुण्डघाट से लौट रही थी। दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जिस वजह से अनियंत्रित होकर दोनों बाइक आपस मे ही टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल दोनों बाइक के बीच की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन के चीख और चीत्कार से सदर अस्पताल का पूरा माहौल गमगीन बन गया। दुर्घटना की सूचना पर देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे गांव में मातम छा गया।

