ऋषिकेश उपाध्याय को स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक:पूर्व महापौर- निकायों के निचले स्तर तक संगठन मजबूत करना होगी प्राथमिकता

ऋषिकेश उपाध्याय को स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक:पूर्व महापौर- निकायों के निचले स्तर तक संगठन मजबूत करना होगी प्राथमिकता

नगर निगम के पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय को भाजपा ने प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक बनाया गया है। नियुक्ति के बाद रविवार को सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। मीडिया से बातचीत में ऋषिकेश उपाध्याय ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों के निचले स्तर तक भाजपा संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। स्थानीय निकायों में पार्टी की पकड़ और मजबूत करने के लिए काम करेंगे। 2027 में तीसरी बार योगी सरकार बनने का दावा विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। इसमें कोई संशय नहीं है। उन्होंने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा का पांव अंगद के पांव की तरह है, जिसे कोई डिगा नहीं सकता। दीपोत्सव में दिखेगी भव्यता और दिव्यता दसवें दीपोत्सव को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार अयोध्या में आयोजन बेहद भव्य और दिव्य होगा। गुप्तार घाट से लेकर अयोध्या के ऐतिहासिक, पौराणिक और सांस्कृतिक स्थलों तक दीपोत्सव की छटा दिखाई देगी। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य अतिथि बनने की संभावना भी जताई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *