Iran Military Warning: ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव के बीच आक्रामक और व्यापक युद्ध की रणनीति का संकेत दिया है।IRGC के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल होसैन मोहेब्बी ने कहा है कि सर्वोच्च नेता मोजतबा खमेनेई के हालिया निर्देशों ने भविष्य के संघर्षों के लिए एक “नया अध्याय” खोल दिया है।
मोहेब्बी के अनुसार, ईरान नए लक्ष्यों की पहचान कर रहा है और संभावित सैन्य अभियानों का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। तेहरान का संदेश स्पष्ट है कि, अगर कोई और टकराव होता है, तो उसका स्वरूप पहले देखे गए टकरावों से अलग हो सकता है।
खबर अपडेट की जा रही है…

