इजराइल की सियासत में पेच: क्या फिर होंगे चुनाव? राष्ट्रपति हर्जोग ने दिया गठबंधन का नया फॉर्मूला

इजराइल की सियासत में पेच: क्या फिर होंगे चुनाव? राष्ट्रपति हर्जोग ने दिया गठबंधन का नया फॉर्मूला

Israel Election 2026: इजराइल में हाल ही में हुए आम चुनावों के बाद सरकार गठन को लेकर राजनीतिक गतिरोध बना हुआ है।
इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग (Isaac Herzog) ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे नए चुनाव में जाने से बचने के लिए खुले दिमाग से आएं और गठबंधन सरकार बनाने के प्रयास करें। राष्ट्रपति ने नई सरकार बनाने के लिए ‘नए और रचनात्मक विचारों’ का आह्वान किया है।
इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग का कहना है कि उन्हें बुधवार को चुनाव के आधिकारिक नतीजे मिल जाएंगे, जिसके बाद वे सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ बातचीत शुरू करेंगे।

हर्जोग ने कहा, “मैं सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से अपील करता हूं कि वे नए और रचनात्मक विचारों और समाधानों के लिए तैयार रहें, ताकि देश को फिर से चुनाव की स्थिति में जाने से बचाया जा सके।” उन्होंने आगे कहा, “चुनाव के नतीजे अब एक सच्चाई हैं; सभी नेताओं को अपने कट्टर रुख को एक तरफ रखकर इस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि “फिर से चुनाव कराने की नौबत न आए”, इसके लिए सभी राजनीतिक विकल्पों पर विचार किया जाएगा।
सरकार बनाने के लिए चुने गए विजेता के पास 42 दिनों तक का समय होगा।

खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *