NZ vs IND 5th T20I: भारत ने किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

NZ vs IND 5th T20I: भारत ने किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

New Zealand vs India, 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। इस तरह भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने अपने नाम एक खास उपलब्धि भी जोड़ी। दरअसल, भारतीय टीम साल 2026 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई है।

2026 में भारत ने लगाए कुल 400 छक्के

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2026 में कुल 40 टी20I मैच में कुल 400 छक्के लगाए। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली टीम बन गई। इनमें 142 छक्के सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाए हैं, जो किसी एक कैलेंडर वर्ष में किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं।

ईशान किशन ने रचा इतिहास

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी की और अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 32 गेंद में 61 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही वे एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। ईशान किशान 2026 में अब तक 37 टी20I मैचों में 1220 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने साल 2022 में 31 टी20I मैचों में 1164 रन बनाए थे।

मिशेल सैंटनर ने ईश सोढ़ी को पीछे छोड़ा

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने अपने देश के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत के खिलाफ सीरीज का 5वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला सैंटनर का कुल 143वां मैच है। वे न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टी20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ईश सोढ़ी के नाम था। ईश सोढ़ी ने न्यूजीलैंड के लिए 142 टी20I मैच में 142 टी20I मैच खेल चुके हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी हैं। मार्टिन गुप्टिल 122 मैच के साथ चौथे, जबकि डेरिल मिचेल 109 मैचों के साथ 5वें नंबर पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *