Diwali पर फ्रेश और ग्लोइंग दिखने के लिए जानें फेस पैक बनाने से लेकर खानपान और स्किन केयर से जुड़े जरूरी टिप्स

Diwali पर फ्रेश और ग्लोइंग दिखने के लिए जानें फेस पैक बनाने से लेकर खानपान और स्किन केयर से जुड़े जरूरी टिप्स

Glowing Skin Tips for Diwali: दिवाली पर घर की सफाई और सजावट के साथ ही तैयार होते समय ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनका चेहरा साफ, फ्रेश और चमकदार नजर आए। लेकिन घर की सफाई, खरीदारी, देर रात तक जागने और ऑफिस के काम को मैनेज करने की वजह से चेहरे पर थकान दिखाई देने लगती है। ऐसे में अगर आप भी दिवाली पर अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग के साथ ही फ्रेश दिखाना चाहते हैं, तो अपने स्किन केयर रूटीन में यहां बताए गए टिप्स शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं दिवाली पर फ्रेश दिखने के लिए क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए।

दीपावली से पहले स्किन को तैयार करना क्यों जरूरी है? जानें ग्लोइंग स्किन के लिए जरूरी टिप्स

अगर आप दिवाली पर हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो अपने स्किन केयर रूटीन में इन बातों को शामिल कर सकते हैं।

  • सुबह और रात को अपनी त्वचा के अनुसार फेस वॉश से चेहरा साफ करें। ध्यान दें, बार-बार चेहरा धोने या तेज स्क्रब इस्तेमाल करने से बचें।
  • फेस वॉश के बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें।
  • दिन में मार्केट या बाहर निकलते समय SPF 30 या उससे अधिक ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं। जरूरत के अनुसार इसे दोबारा लगाएं।
  • पर्याप्त नींद लें। इससे थकान कम करने और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
  • दिवाली से ठीक पहले कोई नया स्ट्रॉन्ग सीरम, पील या फेशियल ट्रीटमेंट न ट्राई करें।

दीपावली पर ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

दिवाली पर फ्रेश दिखने के लिए अगर आप पार्लर में फेशियल नहीं करवाना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू फेस पैक भी आजमा सकते हैं। लेकिन ध्यान दें कि अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है या पहले किसी होममेड फेस पैक से एलर्जी हुई है, तो इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

1. ओटमील फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए बारीक पिसे सादे ओट्स में थोड़ा पानी मिलाकर मुलायम पेस्ट बना लें। इसे साफ चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और करीब 10 मिनट बाद पानी से धो लें।

2. सिर्फ दही भी कर सकते हैं इस्तेमाल

त्वचा को चमकदार बनाने के लिए कुछ लोग चेहरे पर सिर्फ दही भी लगाते हैं। लेकिन अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है या आपको मुंहासों की समस्या है, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें।

3. बेसन फेस पैक

स्किन की टैनिंग और त्वचा पर जमा डेड स्किन को हटाने के बेसन फेस पैक भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए बेसन में थोड़ी सी हल्दी और अपनी स्किन टाइप के अनुसार दही या दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद पानी से धो लें। त्वचा को रगड़कर पैक हटाने से बचें। इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाएं।

दिवाली पर हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए पानी और खानपान का भी रखें ध्यान

त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में खानपान, नींद और रोजमर्रा की आदतों भी जिम्मेदार होती है। इसलिए स्किन केयर के साथ नियमित रूप से पानी पिएं और खाने में मौसमी फल और सब्जियां शामिल करें। इसके साथ ही शरीर को जरूरी पोषण देने के लिए प्रोटीन युक्त चीजें डाइट में शामिल करें। इसके अलावा त्योहार की तैयारियों के बीच भी पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करने के साथ ही मीठे और तले हुए खाद्य पदार्थ सीमित रखें।

दीपावली से पहले स्किन केयर करते समय न करें ये गलतियां, त्वचा को नुकसान से बचाने के लिए अपनाएं सही तरीके

दिवाली पर जल्दी ग्लो पाने की कोशिश में कई लोग ऐसे तरीके अपनाते हैं, जिनसे त्वचा को फायदा होने के बजाय नुकसान हो सकता है। त्योहार से पहले इन गलतियों से बचना जरूरी है।

  • हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए रोज स्क्रब करने से बचें। ऐसा करने से त्वचा की ऊपरी परत में जलन और रूखापन हो सकता है।
  • सीरम, फेस पैक और क्रीम जैसे कई नए प्रोडक्ट्स एक साथ अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल न करें।
  • पिंपल्स को जल्द ठीक करने के लिए उन्हें दबाने या बार-बार छूने से बचें। इससे सूजन और दाग पड़ने का खतरा बढ़ सकता है।
  • दिवाली के ऑफर देखकर केमिकल पील, लेजर या दूसरे प्रोफेशनल ट्रीटमेंट करवाने से पहले त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।
  • सोने से पहले मेकअप को अच्छी तरह साफ करें और फिर मॉइस्चराइजर लगाएं।
  • अगर आप दिवाली पार्टी या शॉपिंग के लिए बाहर जा रहे हैं, तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
  • किसी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से तेज जलन, सूजन या लालिमा हो तो उसे तुरंत धोकर हटाने के साथ ही इस्तेमाल बंद कर दें।

दिवाली से पहले ग्लोइंग स्किन पाने के लिए जरूरी स्किन केयर टिप्स

  • अपनी स्किन टाइप पहचानने के बाद त्वचा की जरूरत के अनुसार क्लींजर और मॉइस्चराइजर चुनें।
  • किसी नए प्रोडक्ट को पूरे चेहरे पर लगाने से पहले उसके निर्देशों के अनुसार पैच टेस्ट करें।
  • स्किन केयर रूटीन में सनस्क्रीन और मॉइस्चराइजर को प्राथमिकता दें।
  • अगर मुंहासे, दाग-धब्बे या त्वचा की कोई समस्या लंबे समय से बनी हुई है, तो खुद इलाज करने के बजाय त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *