9वीं क्लास में ही टीवी की दुनिया में ऐश्वर्या राय ने मार ली थी एंट्री, बच्चों से जुड़ा था विज्ञापन

9वीं क्लास में ही टीवी की दुनिया में ऐश्वर्या राय ने मार ली थी एंट्री, बच्चों से जुड़ा था विज्ञापन

Aishwarya Rai Birthday: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड तक में अपने नाम का परचम लहराया है। ऐश्वर्या ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले मॉडलिंग की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल किया था। साल 1994 में विश्व सुंदरियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराने वाली ऐश्वर्या ने साल 1997 में तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इसी साल उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘और प्यार हो गया’ भी रिलीज हुई थी, लेकिन इन सबसे पहले ऐश्वर्या ने टीवी की दुनिया में कदम रखा लिया था।

ऐश्वर्या राय ने फिल्मों में आने से पहले किया था 9वीं क्लास में विज्ञापन

ऐश्वर्या राय का 1 नवंबर 1973 को मैंगलोर (वर्तमान में मंगलुरु), कर्नाटक में हुआ था। वहीं, उनके काम की बात करें तो उन्होंने मिस वर्ल्ड बनने या फिल्मों में आने से बहुत पहले ही ग्लैमर की दुनिया में कदम रख दिया था। ऐश्वर्या जब महज 9वीं कक्षा में पढ़ती थीं, तभी उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में अपनी पहली एंट्री मारी थी।

कैमलिन पेंसिल के विज्ञापन से शुरू हुआ था सफर

मीडिया रिपोर्ट्स और ऐश्वर्या के पुराने इंटरव्यू के मुताबिक, जब वह सिर्फ 9वीं क्लास में थीं, तब उन्होंने अपना पहला टीवी विज्ञापन शूट किया था। यह विज्ञापन बच्चों से जुड़ा हुआ था, जो मशहूर ब्रांड ‘कैमलिन एग्जाम पेंसिल’ (Camlin Exam Pencil) का था। स्कूल के दिनों में कैमरे के सामने किया गया उनका यह पहला अनुभव काफी चर्चा में रहा था। इसके बाद उन्होंने साल 1993 में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ पेप्सी (Pepsi) के एक फेमस विज्ञापन में भी काम किया, जिसने उन्हें घर-घर में एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया था।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो ऐश्वर्या अकादमिक मामलों में शुरू से ही काफी होशियार थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें जूलॉजी सब्जेक्ट बेहद पसंद था। मॉडलिंग और फिल्मों में आने से पहले वह मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने यह भी बताया था कि अगर वह अभिनेत्री नहीं बनतीं, तो वह मेडिकल के क्षेत्र में ही अपना करियर बनातीं।

लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और वह मॉडलिंग व सिनेमा जगत की ग्लोबल आइकॉन बन गईं। अपने शानदार करियर में उन्होंने ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘मोहब्बतें’, ‘देवदास’ और ‘धूम 2’ जैसी अनगिनत ब्लॉकबस्टर फिल्में भारतीय सिनेमा को दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *