बुर्का पहनकर घरों में चोरी करती थी महिला, गिरफ्तार:ऑनलाइन वीडियो देखकर चोरी के तरीके सीखे; ₹70 लाख का सामान बरामद, हैदराबाद का मामला

बुर्का पहनकर घरों में चोरी करती थी महिला, गिरफ्तार:ऑनलाइन वीडियो देखकर चोरी के तरीके सीखे; ₹70 लाख का सामान बरामद, हैदराबाद का मामला

हैदराबाद में पुलिस ने बंद घरों में चोरी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला सोने के गहने, नकदी और आईफोन 17 चुराती थी। पुलिस ने उसके पास से करीब ₹70 लाख का सामान बरामद किया है। महिला की पहचान पगा जया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह चोरी के 5 मामलों में शामिल थी। वह अपने पति को बताए बिना ऑनलाइन चोरी करना सीखती थी। चोरी के दौरान पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनती थी। वह चोरी के पैसों से आलीशान जिंदगी जीना चाहती थी। दरअस, CCTV फुटेज में पगा एक बंद घर में घुसने की कोशिश करती दिखी। उसने काला लंबा बुर्का पहन रखा था। उसका सिर और चेहरा ढका हुआ था। हाथों में काले दस्ताने थे और पीठ पर हल्के नीले रंग का बैग था। हालांकि, वह दरवाजा नहीं खोल पाई और वहां से चली गई। घटना की 4 तस्वीरें… आर्थिक तंगी के कारण जया ने चोरी करना शुरू किया पुलिस के मुताबिक, जया ऐसे घरों को निशाना बनाती थी, जिनके लोग बाहर गए होते थे। पहचान छिपाने के लिए वह बुर्का पहनती थी। इसके बाद कटर मशीन से घरों और अलमारियों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा लेती थी। चोरी के कुछ गहने वह बेच देती थी और कुछ गिरवी रख देती थी। इन पैसों से वह अपने खर्च पूरे करती थी। जया ने आर्थिक परेशानी के कारण कोठागुडेम के अनुबोस कॉलेज में BTech के पहले साल की पढ़ाई छोड़ दी थी। वह 2023 में हैदराबाद आई थी। 2024 में उसने गोगुलोथु शिवकुमार से शादी की थी। पुलिस के मुताबिक, आर्थिक तंगी और आसानी से पैसे कमाने के लिए जया ने चोरी करना शुरू किया। इससे पहले भी वह उप्पल थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में शामिल रही थी। ———– यह खबर भी पढ़ें… MBA के छात्र ने चुराए कारों के टायर:महिंद्रा थार को बनाता था निशाना; पुलिस ने 15 पहिए बरामद किए; हैदराबाद का मामला तेलंगाना के हैदराबाद में पुलिस ने कारों के टायर और रिम चोरी करने के आरोप में एक MBA छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 15 पहिए बरामद किए हैं। इनमें महिंद्रा थार के 12 पहिए शामिल हैं। आरोपी इसी गाड़ी के टायर चुराता था। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *