शिवनाथ नदी में बहता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:एसडीआरएफ ने पिपरछेड़ी-कोटनी के पास निकाला बाहर, पहचान जुटा रही पुलिस

शिवनाथ नदी में बहता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:एसडीआरएफ ने पिपरछेड़ी-कोटनी के पास निकाला बाहर, पहचान जुटा रही पुलिस

शिवनाथ नदी में तेज बहाव के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ मिला। सूचना मिलने पर दुर्ग की एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया और शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद शव को आगे की कार्रवाई के लिए पुलगांव थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। जिला अग्निशमन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार 1 नवंबर को जिला कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि भिलाई-राजनांदगांव बायपास पुल के नीचे शिवनाथ नदी में एक व्यक्ति का शव बह रहा है। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण शव लगातार आगे की ओर जा रहा था। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ दुर्ग की टीम रेस्क्यू बोट, लाइफ जैकेट और जरूरी उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने नदी के बहाव की दिशा में शव की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला शव
एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद पिपरछेड़ी-कोटनी क्षेत्र के पास टीम को सफलता मिली। एसडीआरएफ के जवानों ने नदी के तेज बहाव के बीच अज्ञात पुरुष के शव को खोजकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलगांव थाना की नगपुरा चौकी पुलिस को शव सौंप दिया गया। पुलिस अब शव की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल मृतक की पहचान और नदी में शव पहुंचने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *