पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद 2 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। इनमें पटियाला के समाना से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं। दोनों MLA आज चंडीगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में BJP में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पार्टी छोड़ने की वजहें बताने के लिए चंडीगढ़ में साढ़े 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुला ली है। जोड़ामाजरा AAP सरकार में मंत्री रह चुके हैं लेकिन कुछ समय पहले पार्टी ने पूर्व अकाली नेता सुरजीत सिंह रखड़ा को उनकी जगह पर समाना विधानसभा सीट का हलका इंचार्ज लगा दिया था। वहीं पठानमाजरा पर रेप का केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया फरार हो गए थे लेकिन जांच में शामिल होने के लिए आने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
पंजाब में 2 AAP विधायकों ने पार्टी छोड़ी:चंडीगढ़ में शाह की सभा में BJP में शामिल हो सकते हैं; उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में नाम नहीं था

