किसान सम्मान निधी के रुपए से शराब पीने गया बुजुर्ग:खेत में मिला शव, परिवार वाले बोले- शरीर पर कटने के निशान थे

किसान सम्मान निधी के रुपए से शराब पीने गया बुजुर्ग:खेत में मिला शव, परिवार वाले बोले- शरीर पर कटने के निशान थे

संभल के असमोली क्षेत्र में सड़क से करीब 50 मीटर दूर खेत में घायल अवस्था में मिले 50 साल के ग्रामीण की जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचने पर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि वे घायल को पहले सीएचसी असमोली लेकर पहुंचे, लेकिन वहां इलाज नहीं मिला और उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीण शनिवार रात करीब 8:30 बजे खेत में मिला था। जिला अस्पताल में रात 10 बजे उसकी मौत की पुष्टि हुई। बेटे को तलाशने पर खेत में मिले पिता मृतक की पहचान ओमप्रकाश माथुर (50) पुत्र पीतांबरा शरण माथुर, निवासी निबोला, थाना असमोली के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, ओमप्रकाश शराब पीने के आदी थे। दो दिन पहले किसान सम्मान निधि की रकम आने के बाद वह शराब पीने के लिए अमरोहा के खरखौदा गांव में एक ठेके पर गए थे। परिजनों के अनुसार, देर तक घर नहीं लौटने पर उनका 18 वर्षीय बेटा कृष्णा माथुर उन्हें तलाशने निकला। वापस लौटते समय गांव सैदपुर में उमेश सैनी के खेत में ओमप्रकाश मिट्टी में मुंह के बल पड़े मिले। वह बुरी तरह घायल थे। इसके बाद अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
जिला अस्पताल पहुंचने पर हुई मौत परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के बाद ओमप्रकाश को इलाज के लिए सीएचसी असमोली पहुंचाया। उनका आरोप है कि वहां इलाज नहीं मिला और उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। परिजन एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रात करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। रवि माथुर ने बताया कि परिवार के पास तीन-चार बीघा खेती है और उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। दो दिन पहले किसान सम्मान निधि की रकम आई थी, जिसे निकालने के बाद ओमप्रकाश शराब पीने गए थे। समय पर घर नहीं लौटने पर बेटा उन्हें तलाशने निकला था। रवि के मुताबिक, ओमप्रकाश के शरीर पर कई जगह ब्लेड से काटने के निशान थे। ओमप्रकाश की पत्नी की करीब 18 साल पहले बेटे के जन्मदिन के तीन महीने बाद मौत हो गई थी। उनकी बेटी एकता की शादी पांच साल पहले हरिपुर मिलक में हुई थी, जबकि बेटे की शादी पांच महीने पहले ही हुई थी। पुलिस ने जांच के लिए बुलाई फील्ड यूनिट एएसपी (दक्षिणी) सुमित रामटेके ने बताया कि खेत में एक ग्रामीण घायल अवस्था में मिला था, जिसकी बाद में मौत हो गई। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *