पंजाब में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आज (31 अक्टूबर) पार्टी ने 40 कैंडिडेट्स का ऐलान किया। ये सभी मौजूदा MLA हैं। दैनिक भास्कर एप के सर्वे में भी इनमें से 24 उम्मीदवारों को लोगों ने AAP टिकट के लिए अपनी पहली पसंद के रूप में सिलेक्ट किया था। जिन सीटों पर AAP ने उम्मीदवार उतारे, उनमें 7 सीटें ऐसी हैं, जिनका रिजल्ट दैनिक भास्कर एप ने अपने सर्वे में घोषित नहीं किया था, क्योंकि वहां नतीजे निकालने लायक वोटिंग नहीं हो पाई थी। इन सीटों में उड़मुड़, चब्बेवाल, निहालसिंह वाला, धर्मकोट, जैतो, भदौड़ और अमरगढ़ शामिल रही। AAP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 9 चेहरे ऐसे भी हैं, जिन्हें दैनिक भास्कर एप सर्वे में लोगों ने पार्टी टिकट के लिए अपनी पहली पसंद नहीं माना, लेकिन पार्टी ने अलग-अलग कारणों से उन्हीं को दोबारा अपना कैंडिडेट बनाया है। पढ़िए, उन कैंडिडेट की पूरी लिस्ट जो पहले से लोगों की पहली पसंद थे और वे भी कैंडिडेट जो लोगों को पसंद नहीं आए… यह खबर भी पढ़ें… पंजाब में AAP के 40 कैंडिडेट घोषित, सभी मौजूदा विधायक:CM मान धूरी से ही लड़ेंगे, जेल में बंद मंत्री को भी टिकट; 13 मंत्रियों का नाम नहीं पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में CM भगवंत मान समेत सभी मौजूदा विधायकों के नाम हैं। जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम भी इस लिस्ट में है। पढ़ें पूरी खबर…

