केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सास बनीं सरपंच:पंच-सरपंच चुनाव में फर्जी मतदान पर हुआ था हंगामा, पथराव; सिर फूटा

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सास बनीं सरपंच:पंच-सरपंच चुनाव में फर्जी मतदान पर हुआ था हंगामा, पथराव; सिर फूटा

राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 3626 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच की देर रात तक काउंटिंग चली और रिजल्ट आए। नागौर में मेड़ता रोड गोटन पंचायत समिति की दधवाडा ग्राम पंचायत से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सास सुरज्ञान कंवर 737 वोटों से सरपंच का चुनाव जीत गईं। जोधपुर के भोपालगढ़ और बोरूंदा में पथराव हुआ इससे पहले जोधपुर में वोटिंग के समय हंगामा कर रहे 50 के करीब लोगों को डिटेन किया था। 20 से ज्यादा गाड़ियों को जब्त किया। भोपालगढ़ और बोरूंदा में पथराव हुआ था। सीकर के खंडेला में हंगामा-लाठीचार्ज अलवर के उमरैण में बिना सील के मतपेटी मिलने पर हंगामा हो गया था। सीकर जिले की खंडेला पंचायत समिति की कांवट ग्राम पंचायत में बूथ पर विवाद हो गया था। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा और सरपंच प्रत्याशी के पति हिरासत में ले लिया था। जोधपुर: बिलाड़ा पंचायत समिति की भावी ग्राम पंचायत में दोबारा होगा मतदान जोधपुर में बिलाड़ा पंचायत समिति की भावी ग्राम पंचायत में सरपंच और वार्ड पंच के लिए 2 नवंबर को दोबारा चुनाव करवाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने इस संबंध में आदेश जारी किए। भावी ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान मतदान केंद्र संख्या 12 (सेठ धनराज मगराज तेलीड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, भावी-मध्य भाग) पर वोट चोरी होने और मौके पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने के कारण यह आदेश दिए गए हैं। निर्विरोध निर्वाचित 8 वार्डों में पुनर्मतदान नहीं होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत भावी में उप सरपंच पद का चुनाव 31 अक्टूबर को होना था, जो अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 3 नवंबर को किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *