वाराणसी में गुरुवार को अर्नब तुफान दस्तक दे चुका है। जिसका असर करवा चौथ के चांद पर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में व्रती महिलाओं को चांद दिखने का इंतजार करना पड़ सकता है। ज्योतिषाचार्य श्रीराम शर्मा के मुताबिक अगर बादलों के कारण चांद दिखाई नहीं देता है, तो महिलाएं शाम 7:57 बजे अर्घ्य देकर व्रत खोल सकती हैं। उस समय तक चांद निकल चुका होगा, लेकिन खराब मौसम के कारण उसके दर्शन नहीं मिल पाएगें। बाजारों में करवा चौथ की तैयारियां पूरी करवा चौथ को लेकर बाजारों में रौनक है। महिलाएं व्रत की तैयारियों के लिए पूजा सामग्री, छलनी, करवा, कपड़े, चूड़ियां और शृंगार का सामान खरीद रही हैं। कई महिलाओं ने मेहंदी भी लगवाई है। त्योहार को लेकर बाजारों में खरीदारी का माहौल है, लेकिन मौसम के बदले मिजाज ने चांद के दीदार को लेकर चिंता बढ़ा दी है। तूफान के असर से बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट वाराणसी में अर्नब तुफान दस्तक दे चुका है। रात से ही रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक ऐसा ही मौसम रहने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, वाराणसी में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है। विभाग ने तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है। खराब मौसम के कारण शाम को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इससे व्रती महिलाओं को चांद देखने में परेशानी हो सकती है। शाम 6 से 8 बजे तक पूजा का समय ज्योतिषाचार्य श्रीराम शर्मा ने बताया कि करवा चौथ पर पूजा का समय शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक बताया गया है। उन्होंने अर्घ्य देने का समय शाम 7:57 बजे बताया। उनके मुताबिक, अगर उस समय बादलों के कारण चांद दिखाई नहीं देता है, तो महिलाएं 7:57 बजे अर्घ्य देकर अपना व्रत खोल सकती हैं। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के चलते चांद के दर्शन नहीं हो पाने की संभावना है, हालांकि उस समय तक चांद निकल चुका होगा।

