विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में पब्लिक महाभियोग प्रोग्राम करेगा। दूसरी जगह पर परमिशन नहीं मिलने के बाद अब यह कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे 10 राजाजी मार्ग पर होगा। इसमें राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता शामिल होंगे। ये कार्यक्रम SIR के विरोध और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष के 1 नवंबर को रामलीला मैदान पर होने वाले मार्च से पहले होगा। राहुल गांधी ने गुरुवार को छात्र संगठनों से भी इस मार्च में आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने X पर वीडियो जारी कर कहा कि यह मार्च लोकतंत्र बचाने, वोट चोरी रोकने और संविधान की रक्षा के लिए है। यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को बचाने का मार्च है। राहुल बोले- पुलिस या लाठीचार्ज से घबराने की जरूरत नहीं राहुल ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि देश के लोकतंत्र, संविधान, विचारों और अपनी बात रखने की आजादी पर हमला हो रहा है, तो उसे इस मार्च में शामिल होना चाहिए। उन्होंने लोगों से पुलिस या लाठीचार्ज से घबराने की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि यह मार्च भारतीय संविधान और राष्ट्र की रक्षा के लिए है। उन्होंने इसे देश की आत्मा बचाने की लड़ाई बताते हुए लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने का आग्रह किया।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज से न डरें

