Makeup Tips: मेकअप करते समय हर कोई चाहता है कि चेहरा नेचुरल और स्मूद दिखे। लेकिन कभी कभी महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी चेहरा अच्छा दिखने के बजाय मेकअप मोटा, पैची या ड्राई नजर आने लगता है। वहीं, कुछ लोगों का सस्ते प्रोडक्ट्स से भी मेकअप अच्छा दिखता है। ऐसे में वजह सिर्फ मेकअप प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि उन्हें लगाने का तरीका भी हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स, जिनकी मदद से मेकअप को ज्यादा स्मूद और नेचुरल लुक दिया जा सकता है।
1. मेकअप से पहले स्किन केयर करें
मेकअप लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करना जरूरी है। इसके बाद अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइस्चराइजर लगाएं और उसे स्किन में अच्छी तरह सेट होने का समय दें।
2. मेकअप लगाते समय जल्दबाजी न करें
स्किन केयर करने के तुरंत बाद फाउंडेशन और दूसरे मेकअप प्रोडक्ट्स लगाने से कभी कभी बेस ठीक से सेट नहीं हो पाता। इसी तरह, एक के ऊपर एक प्रोडक्ट जल्दी जल्दी लगाने से भी मेकअप पैची दिख सकता है। इसलिए मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाने के बाद उन्हें सेट होने का समय दें।
3. फाउंडेशन ज्यादा लगाने से बचें
चेहरे के दाग धब्बे छिपाने के लिए कई लोग ज्यादा फाउंडेशन लगा लेते हैं। इससे चेहरे पर मेकअप की कई लेयर बन जाती हैं और बेस भारी दिखने लगता है। इससे बचने के लिए पहले थोड़ा सा फाउंडेशन लगाएं और अच्छी तरह ब्लेंड करें। अगर इसके बाद भी ज्यादा कवरेज की जरूरत हो, तो दूसरी पतली लेयर लगा सकते हैं।
4. स्किन टाइप के हिसाब से चुनें प्रोडक्ट
हर स्किन टाइप पर एक ही तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स अच्छा रिजल्ट नहीं देते। ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट्स मददगार हो सकते हैं, जबकि ऑयली स्किन के लिए हल्के और ऑयल कंट्रोल करने वाले प्रोडक्ट्स बेहतर हो सकते हैं। अगर आपकी स्किन कॉम्बिनेशन है, तो चेहरे के अलग अलग हिस्सों की जरूरत के हिसाब से प्रोडक्ट्स चुनें।
5. ज्यादा पाउडर लगाने से बचें
मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसे ज्यादा लगाने से चेहरा ड्राई और भारी दिख सकता है। खासकर गालों और आंखों के नीचे ज्यादा पाउडर लगाने से फाइन लाइन्स और ड्राई पैच ज्यादा नजर आ सकते हैं। इसलिए पाउडर का इस्तेमाल कम मात्रा में और उन्हीं हिस्सों पर करें, जहां इसकी जरूरत हो।
6. मेकअप की हर लेयर ब्लेंड करें
फाउंडेशन, कंसीलर, ब्लश और दूसरे प्रोडक्ट्स को ज्यादा मात्रा में एक साथ लगाने से मेकअप पैची दिख सकता है। इसलिए हर प्रोडक्ट लगाने के बाद उसे अच्छी तरह ब्लेंड करें और फिर अगला प्रोडक्ट लगाएं। इससे चेहरे पर मेकअप की मोटी परत बनने की संभावना कम हो सकती है।
7. मेकअप को हल्के हाथों से ब्लेंड करें
फाउंडेशन लगाते समय चेहरे को जोर से रगड़ने से नीचे लगाए गए स्किन केयर प्रोडक्ट्स और मेकअप की लेयर खराब हो सकती है। इससे बेस पैची दिखने लगता है। इसलिए मेकअप स्पंज, ब्रश या उंगलियों की मदद से हल्के हाथों से फाउंडेशन को ब्लेंड करें।
8. मेकअप के बीच में फाउंडेशन न लगाएं
अगर कुछ घंटों बाद चेहरा ऑयली दिखने लगे या मेकअप हल्का हटने लगे, तो तुरंत ऊपर से फाउंडेशन लगाने से बचें। पहले टिश्यू या ब्लॉटिंग पेपर से अतिरिक्त ऑयल को हल्के हाथों से हटाएं। इसके बाद जरूरत हो, तो थोड़ी मात्रा में पाउडर लगा सकते हैं। इससे मेकअप की परत ज्यादा मोटी नहीं दिखेगी।
9. पैची मेकअप को ऐसे करें ठीक
अगर मेकअप पहले से ही केकी यानी मोटा और पैची दिख रहा है, तो हर बार पूरा मेकअप हटाने की जरूरत नहीं होती। एक साफ और हल्के गीले मेकअप स्पंज से उस हिस्से को धीरे धीरे प्रेस करें, जहां प्रोडक्ट ज्यादा जमा हो गया है। अगर नाक या मुंह के आसपास फाउंडेशन की मोटी परत दिख रही है, तो साफ स्पंज से अतिरिक्त प्रोडक्ट हटाकर उसे हल्के हाथों से ब्लेंड करें। इसके बाद ही तय करें कि दोबारा प्रोडक्ट लगाने की जरूरत है या नहीं।
10. ज्यादा मेकअप प्रोडक्ट्स इस्तेमाल न करें
फाउंडेशन, कंसीलर, क्रीम ब्लश, पाउडर ब्लश, कंटूर और सेटिंग पाउडर को एक के बाद एक लगाने से मेकअप भारी दिख सकता है। रोजाना मेकअप करते समय उतने ही प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें, जितने की जरूरत हो। अगर आप हल्का और नेचुरल लुक चाहते हैं, तो पूरे चेहरे परसिर्फ उन्हीं हिस्सों पर प्रोडक्ट लगाएं, जहां इसकी जरूरत है।

