सीकर जिले में दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में 5 पंचायत समिति क्षेत्राें में वोटिंग कराई जाएगी। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए 3 नवंबर को वोटिंग होगी। 5 नवंबर को पंच-सरपंच चुने जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि 5 पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए कुल 323 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मोदी ने बताया- पंचायत समिति दांतारामगढ़ में 46, धोद में 70, धोद ग्रामीण में 81, खाचरियावास में 54 और पलसाना में 72 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। दूसरे चरण के लिए मतदान दल 2 नवंबर को रवाना होंगे। इन 5 पंचायत समिति क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में 6 नवंबर को उपसरपंच के चुनाव होंगे। इन प्रत्याशियों में है मुकाबला… खाचरियावास पंचायत समिति दांतारामगढ़ पंचायत समिति धोद ग्रामीण पंचायत समिति

