मऊ में करहां क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना में प्रदेश सरकार की ब्याज माफी योजना 2026 के प्रति व्यापारियों को जागरूक करने के लिए राज्य कर विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उपायुक्त राज्य कर बृजेश कुमार दीपांकर, अवनीश कुमार चौधरी और मनोज कुमार यादव ने व्यापारियों को योजना के प्रावधानों और पात्रता की जानकारी दी। योजना के तहत बकाया कर पर 50 से 100 प्रतिशत तक ब्याज में छूट मिलने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त ने की। संचालन पूर्व अध्यक्ष लालजी वर्मा ने किया। इस दौरान अनमोल साहू, प्रदीप गुप्ता, संजय जायसवाल, सुजीत जायसवाल, अनिल यादव और सुदामा मौर्य सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

