पंचकूला में दीवाली की सफाई करवाने के आया युवक ही 20 लाख रुपए की जेवर चोरी का आरोपी निकला। आरोपी को क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंकुल सिंह उर्फ अंकुश के रूप में हुई है।
चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में किराए का कमरा लेकर छिप गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 20 लाख रुपये के गहने बरामद कर लिए हैं। अब जानिए, कैसे हुई वारदात व गिरफ्तारी…

