Team India ODI Squad for New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी। चयनकर्ताओं ने 5 मैचों के लिए 2 अलग अलग टीम चुनी है, एक पहले 3 वनडे मैचों के लिए और दूसरी आखिरी 2 मैचों के लिए। हालांकि कई खिलाड़ी पाचों मैच खेलेंगे लेकिन कई खिलाड़ियों को सिर्फ 2 या 3 मैचों के लिए ही टीम में शामिल किया गया है। इस दौरान जब टीम का ऐलान हुआ था, तब ही प्रसिद्ध कृष्णा के खेलने पर सस्पेंस था और वह सीरीज से बाहर हो सकते हैं।
आकिब नबी खेल सकते हैं पांचों मैच
आकिब नबी ने घरेलू सर्किट पर शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई है और हाल ही में उन्होंने न्यूजीलैंड A के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था। मोहम्मद शमी की कमी को पूरी करने के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट लगातार नए गेंदबाजों का आजमा रहा है लेकिन अब तक शमी जैसे सटीक गेंदबाजी करने में कोई सफल नहीं रहा है। नबी को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 मैचों के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया था लेकिन अब वह पांचों मैच खेल सकते हैं।
पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/आकिब नबी और कुलदीप यादव।
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।
वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नंवबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा, तो दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन और तीसरा मुकाबला हेमिंल्टन में 10 नवंबर को होगा। आखिरी दो वनडे माउंट माउंगानुई में होंगे, जो 13 और 15 नवंबर को खेले जाएंगे। ये सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7.30 बजे से खेले जाएंगे। इन मैचों को आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और सोनी लिव ऐप पर लाइव देख सकते हैं।

