बालों में कंडीशनर लगाने से क्या होता है? इसके लगाने का तरीका क्या है? इसके साइड इफेक्ट्स भी जान लीजिए

बालों में कंडीशनर लगाने से क्या होता है? इसके लगाने का तरीका क्या है? इसके साइड इफेक्ट्स भी जान लीजिए

Hair Care Tips: बालों को धोने के बाद मुलायम और आसानी से सुलझाने के लिए ज्यादातर लोग कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। वैसे तो कंडीशनर हर मौसम में बालों की देखभाल के लिए उपयोगी होता है, लेकिन सर्दियों में बाल ज्यादा रूखे और बेजान हो सकते हैं। ऐसे में लोग बालों को मुलायम बनाए रखने के लिए कंडीशनर का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। बाजार में नॉर्मल कंडीशनर, लीव इन कंडीशनर और डीप कंडीशनर जैसे कई विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि उनके बालों के लिए कौन सा कंडीशनर सही है और इसे कब इस्तेमाल करना चाहिए। आइए जानते हैं कंडीशनर लगाने का सही तरीका और इससे जुड़ी जरूरी बातें।

Hair Conditioner लगाने का सही तरीका क्या है? 

हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार, बालों में नॉर्मल कंडीशनर लगाने से पहले शैंपू से बालों और स्कैल्प की सफाई करनी चाहिए। इसके बाद कंडीशनर को बालों की लंबाई और सिरों पर लगाकर उंगलियों या चौड़े दांतों वाली कंघी की मदद से अच्छी तरह फैलाएं। कंडीशनर को पैक पर दिए निर्देशों के अनुसार कुछ देर बालों में लगा रहने दें। इसके बाद बालों को पानी से अच्छी तरह धो लें।

Leave-in Conditioner कैसे लगाएं?

हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार, लीव इन कंडीशनर सामान्य कंडीशनर से अलग होता है। इसे बालों में लगाने के बाद पानी से धोने की जरूरत नहीं होती। यह बालों को मुलायम बनाने और उन्हें सुलझाने में मदद कर सकता है।

इसे लगाने के लिए पहले बालों को शैंपू से धो लें और तौलिए से अतिरिक्त पानी हटा दें। इसके बाद लीव इन कंडीशनर की थोड़ी मात्रा लेकर बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं। इसे स्कैल्प पर लगाने से बचें। फिर उंगलियों या चौड़े दांतों वाली कंघी से बालों को धीरे-धीरे सुलझाएं। इसके बाद बालों को सूखने दें।

क्या Leave-in Conditioner सामान्य कंडीशनर की जगह ले सकता है?

हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार, आमतौर पर लीव इन कंडीशनर को नार्मल कंडीशनर की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। सामान्य कंडीशनर को बालों में लगाने के बाद पानी से धोना पड़ता है, जबकि लीव इन कंडीशनर को लगाने के बाद धोने की जरूरत नहीं होती। ज्यादातर लोगों के लिए इनमें से किसी एक का इस्तेमाल करना काफी होता है। हालांकि, अगर आपके बालों को ज्यादा देखभाल की जरूरत है, तो आप दोनों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

2-in-1 Shampoo और Conditioner क्या होता है?

हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार, 2-इन-1 शैंपू और कंडीशनर उन लोगों के लिए सुविधाजनक हो सकता है जो बाल धोने में कम समय लगाना चाहते हैं। इसमें शैंपू और कंडीशनर दोनों का इस्तेमाल एक ही प्रोडक्ट में किया जाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए बालों को गीला करें, प्रोडक्ट लगाएं और फिर पानी से अच्छी तरह धो लें।

रूखे और डैमेज बालों के लिए Deep Conditioner कैसे लगाएं?

हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार, डीप कंडीशनर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जिनके बाल कलर, ब्लीच, पर्मिंग या हीट स्टाइलिंग के कारण रूखे और डैमेज हो गए हैं। यह बालों को अतिरिक्त नमी देने और उन्हें मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। डीप कंडीशनर लगाने से पहले प्रोडक्ट पर दिए निर्देश पढ़ें, क्योंकि कुछ कंडीशनर गीले बालों पर और कुछ सूखे बालों पर लगाए जाते हैं। इसे बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं। इसके बाद निर्देशों में बताए गए समय तक बालों में लगा रहने दें। समय पूरा होने पर बालों को अच्छी तरह धो लें।

अपने बालों के हिसाब से कैसे चुनें Conditioner?

हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार, कंडीशनर चुनते समय अपने बालों का ध्यान रखना चाहिए। हर तरह के बालों के लिए एक ही कंडीशनर सही हो, यह जरूरी नहीं है।

  • रूखे बाल: ऐसे कंडीशनर चुनें जो बालों को नमी देने और मुलायम बनाने में मदद करें।
  • घुंघराले बाल: कर्ली बालों के लिए ऐसा कंडीशनर चुनना चाहिए जो बालों को भरपूर नमी दे और फ्रिजीपन को कम करे।
  • कलर किए हुए बाल: बालों की देखभाल के लिए कलर ट्रीटेड बालों के लिए बने प्रोडक्ट चुन सकते हैं।
  • हीट स्टाइलिंग से डैमेज बाल: अगर आप अक्सर हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लर का इस्तेमाल करते हैं, तो डैमेज बालों को रिपेयर करने वाला कंडीशनर चुनें।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी मेडिकल सलाह का विकल्प नहीं है। बालों के झड़ने से जुड़ी परेशानी होने पर विशेषज्ञ से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *