चक्रवाती तूफान अर्णब के संभावित प्रभाव को लेकर अलर्ट:28 से 31 अक्टूबर तक सतर्क रहने की अपील, आसमान में छाए बादल

चक्रवाती तूफान अर्णब के संभावित प्रभाव को लेकर अलर्ट:28 से 31 अक्टूबर तक सतर्क रहने की अपील, आसमान में छाए बादल

चक्रवाती तूफान अर्णब’ के संभावित प्रभाव 28 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 के मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश हवाओं और गरज-चमक की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आजमगढ़ द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें तथा किसी भी संभावित आपदा से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां अपनाएं। यही कारण है बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं।
विशेष रूप से कृषक बंधु, पशुपालक एवं कच्चे मकानों में निवास करने वाले परिवार अतिरिक्त सतर्कता बरतें। अपर जिलाधिकारी ने बताया हैं कि जनहानि से बचाव हेतु आकाशीय बिजली चमकने एवं गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, खेतों, तालाबों तथा जलस्रोतों से दूर रहें। तेज हवाओं एवं वर्षा के दौरान सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें। पेड़ों, बिजली के खंभों एवं कमजोर संरचनाओं के नीचे खडे न हों। मौसम खराब होने पर अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थान पर रखें। जर्जर भवनों, कच्ची दीवारों एवं कमजोर छतों से दूर रहें। जिला प्रशासन ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि
पशुहानि से बचाव हेतु पशुओं को खुले मैदान में बांधकर न रखें। उन्हें सुरक्षित एवं मजबूत पशुशाला में रखें। पशुशाला में जलभराव रोकने तथा चारे एवं पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं के दौरान पशुओं को पेड़ों, बिजली के खंभों एवं तारों के पास न बांधें । पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाते समय स्वयं की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। मंगलवार से बदल रहा था मौसम
आजमगढ़ का मौसम मंगलवार से बदलने लगा था और बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वही अधिकतम तापमान की बात करें तो दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सुबह 7 बजे जिले का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
अगले 4-5 दिन बाद और कम होगा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक जिले के तापमान में और गिरावट आएगी। लगातार जिस तरह से तापमान में गिरावट हो रही है निश्चित रूप से बहुत जल्द ही सर्दी का आगाज हो जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *