अभिषेक शर्मा के निशाने पर तीसरे T20I में बड़ा रिकॉर्ड, ऐसे ही खेले तो सूर्या को पीछे छोड़ रोहित-मैक्‍सवेल के स्‍पेशल क्‍लब में होगी एंट्री

अभिषेक शर्मा के निशाने पर तीसरे T20I में बड़ा रिकॉर्ड, ऐसे ही खेले तो सूर्या को पीछे छोड़ रोहित-मैक्‍सवेल के स्‍पेशल क्‍लब में होगी एंट्री

Abhishek Sharma T20I Century Record: भारत ने मंगलवार को यहां हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ़ अपने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में जबरदस्त बैटिंग करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जबरदस्त बैटिंग की वजह से भारतीय टीम ने 199 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पहले छह ओवर में जादुई 118/0 का स्कोर बनाकर पावरप्ले में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभिषेक ने इसके बाद भी तेज खेलना जारी रखा और महज 35 गेंदों पर अपना दूसरा सबसे तेज शतक पूरा किया और फिर भारत को सिर्फ 13.2 ओवर में जीत दिलाई। अभिषेक अगर आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करते हैं, तो वह सूर्यकुमार यादव का सबसे ज्‍यादा शतकों का रिकॉर्ड तोड़कर रोहित शर्मा और ग्‍लेन मैक्‍सवेल के स्‍पेशल क्‍लब में शामिल हो सकते हैं।

T20I में सबसे ज्‍यादा शतक लगाने वाले प्‍लेयर की लिस्‍ट में शीर्ष पर पहुंचने का मौका

बता दें कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभिषेक शर्मा चार शतकों के साथ सबसे ज्‍यादा शतक लगाने वाले बल्‍लेबाजों की सूची में पांचवें स्‍थान पर हैं। सूर्यकुमार यादव, करनबीर सिंह और फिल साल्‍ट के भी इतने ही शतक हैं। एक शतक लगाते ही वह इन तीनों को पीछे छोड़कर पांच-पांच शतक लगाने वाले रोहित शर्मा और ग्‍लेन मैक्‍सवेल के स्‍पेशल क्‍लब में शामिल हो जाएंगे। वहीं, एक्टिव प्‍लेयर में इस मुकाम को हासिल करने वाले वह दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी बन जाएंगे।

T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

रैंक बल्लेबाज टीम मैच पारियां रन सर्वोच्च स्कोर स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक छक्के
1 ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया 130 118 2897 145* 154.42 5 12 150
1 रोहित शर्मा भारत 159 151 4231 121* 140.89 5 32 205
2 फिल सॉल्ट इंग्लैंड 65 60 1852 141* 163.74 4 10 87
2 करनबीर सिंह ऑस्ट्रिया 65 64 2616 164 174.28 4 20 214
2 अभिषेक शर्मा भारत 70 69 2240 135 196.83 4 14 158
2 सूर्यकुमार यादव भारत 113 107 3272 117 162.94 4 25 179
3 डेरियस विसर समोआ 23 23 845 132 142.01 3 3 38
3 मोहम्मद एहसान स्पेन 29 28 903 160 174.32 3 1 62
3 आदिल बट इस्वातिनी 36 36 1355 116 166.25 3 10 78
3 सबावून डाविजी चेक गणराज्य 46 45 1373 115* 137.85 3 6 47

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *