TGT-PGT भर्ती प्रभावित छात्र अखिलेश यादव से मिले:बोले – सरकार बनी तो अहित नहीं होने देंगे,छात्रों ने पुरानी नियमावली से एक अवसर मांग की

TGT-PGT भर्ती प्रभावित छात्र अखिलेश यादव से मिले:बोले – सरकार बनी तो अहित नहीं होने देंगे,छात्रों ने पुरानी नियमावली से एक अवसर मांग की

टीजीटी-पीजीटी भर्ती की नई नियमावली से प्रभावित अभ्यर्थियों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचे। छात्र प्रतिनिधिमंडल ने टीजीटी में पुरानी नियमावली के आधार पर अभ्यर्थियों को एक अवसर देने तथा नई नियमावली में की गई बदलावों की समीक्षा करने की मांग रखी। मुलाकात के दौरान छात्रों ने बताया कि नई नियमावली में एकल विषय प्रमाणपत्र कार्यक्रम, शैक्षणिक अर्हता, आरक्षण, टीईटी की अनिवार्यता, बीएड/नॉन-बीएड, प्राविधिक कला तथा बीएफए/एमएफए अभ्यर्थियों की पात्रता से जुड़े कई प्रावधानों में विसंगतियां हैं। इनसे बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर होने की स्थिति में हैं। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय एवं अन्य विश्वविद्यालयों से स्नातक के समतुल्य एकल विषय प्रमाणपत्र कार्यक्रम पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की ओर ध्यान दिलाया। छात्रों की मांग है कि इन अभ्यर्थियों को भी भर्ती में भाग लेने का समान अवसर दिया जाए। इस पर अखिलेश यादव ने छात्रों को आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी उनके हितों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, “यदि हमारी सरकार बनती है, तो हम छात्रों का अहित नहीं होने देंगे। हम हमेशा छात्रों के साथ हैं। प्रतिनिधिमंडल में आनंद, सुनील यादव, शालू, किरण, रामसेवक, प्रदीप गुप्ता, चंद्रजीत, अमित चौधरी, मंजू मौर्या, सचिन यादव, सुनील प्रजापति, सुनील विश्वकर्मा, अंगद यादव और आलोक वर्मा सहित कई अभ्यर्थी शामिल रहे। छात्रों ने कहा कि वे अपनी वैध मांगों को लेकर आगे भी संघर्ष करते रहेंगे और सरकार से निष्पक्ष समाधान की अपेक्षा करते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *