मिर्जापुर के श्रीराम जानकी मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर श्री वाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन हुआ। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को नमन किया। उन्होंने लोगों से सत्य, धर्म और मर्यादा के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। विधायक मिश्र ने महर्षि वाल्मीकि को भारतीय संस्कृति का महान स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि रामायण सिर्फ धार्मिक किताब नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला आदर्श ग्रंथ है। यह कर्तव्यनिष्ठा, त्याग, सत्य और न्याय सिखाता है। कार्यक्रम में श्रीराम के आदर्श जीवन का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, एसडीएम जूही प्रसाद, राजेश अग्रवाल और विजय गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

