गोरखपुर में महिलाओं ने डांस और म्यूजिक से बांधा समा:एक साथ दिखी दिवाली – छठ की झलक, दीप सजाकर मनाई खुशियां

गोरखपुर में महिलाओं ने डांस और म्यूजिक से बांधा समा:एक साथ दिखी दिवाली – छठ की झलक, दीप सजाकर मनाई खुशियां

गोरखपुर में सोमवार को ‘नई उमंग अपनों के संग’ (अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन) ने एक शानदार रंगारंग कार्यक्रम और दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। ‘त्योहारों की रंगोली चांद से सूरज तक’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में संस्था की महिलाओं ने करवा चौथ से लेकर छठ पूजा तक के त्योहारों को बेहद खूबसूरत डांस और छोटे-छोटे नाटकों के जरिए मंच पर जीवंत कर दिया। दीप प्रज्वलन और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ शुरू हुए इस उत्सव में दीप सजाओ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। हनुमान चालीसा से शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापिका अध्यक्ष रेनू कंदोई, अध्यक्ष पूनम रुंगटा, सावित्री दास, मंजुला दास और उषा सराफ ने मिलकर दीप जलाकर किया। इसके बाद सभी मेंबर्स ने मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शुरू हुईं। मंच पर एक के बाद एक करवा चौथ, अहोई अष्टमी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और छठ मैया पर आधारित डांस और नाटक पेश किए गए, जिसने पूरी शाम को खुशनुमा बना दिया। दीप सजाओ प्रतियोगिता में नीतू और रूबी अव्वल
दीपावली के मौके पर आयोजित दीप सजाओ प्रतियोगिता में 11 महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपनी क्रिएटिविटी दिखाई। प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार नीतू और रूबी, दूसरा पुरस्कार सविता और राधा और तीसरा पुरस्कार सीमा और रेनू कंदोई को मिला। मीडिया प्रभारी सुनयना बंका ने बताया कि इस इवेंट को लेकर सभी मेंबर्स बहुत एक्साइटेड थे। ऐसे आयोजनों से महिलाओं के अंदर छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है। प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ-साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली सभी महिलाओं को भी गिफ्ट देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। इनका रहा सराहनीय योगदान
पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन सुनीता बंसल और रविता टिंबरेवाल ने बेहद शानदार तरीके से किया। वहीं बिंदु टिंबरेवाल, रचना और नेहा चौधरी ने व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला। प्रोग्राम के अंत में संस्था की सचिव रविता टिंबरेवाल ने आए हुए सभी मेहमानों और मेंबर्स का शुक्रिया अदा (धन्यवाद) किया और सभी को स्नैक्स (अल्पाहार) के लिए इनवाइट किया। इस मौके पर ममता, ट्विंकल, दीपा, शालिनी, सविता, शशि, शिखा, कुसुम, अन्नू, रचना, मनीषा सहित संस्था की कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *