सुलतानपुर की विशेष अदालत ने Rahul Gandhi को मानहानि मामले में बरी किया

सुलतानपुर की विशेष अदालत ने Rahul Gandhi को मानहानि मामले में बरी किया

सोमवार को रात नौ बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि89मोदी ब्रिक्स
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को रूस, चीन, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात समेत ब्रिक्स देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की।

दि115जनगणना आरजीआई डेटा
जनगणना के अनंतिम आंकड़े प्रेस को जारी न करें: महापंजीयक का राज्यों को निर्देश
नयी दिल्ली, भारत के महापंजीयक (आरजीआई) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपने कार्यालयों को निर्देश दिया है कि वे जनगणना 2027 के दौरान एकत्र किए गए किसी भी आंकड़े या जनसंख्या संबंधी अनंतिम आंकड़ों का इस्तेमाल न करें और उन्हें प्रेस के साथ भी साझा न करें।

दि97रक्षा लीड खरीद
सरकार ने रक्षा बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के सैन्य साजोसामान की खरीद को मंजूरी दी
नयी दिल्ली, रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को 2.12 लाख करोड़ रुपये की लागत से सैन्य प्लेटफॉर्म और हथियारों की खरीद को मंजूरी दी जिनमें बहु-उपयोगी हल्के हेलीकॉप्टर, लंबी दूरी की कामिकेज ड्रोन और रडार भी शामिल हैं।

दि109भाजपा खरगे लीड प्रर्दशन
मोदी के खिलाफ खरगे की टिप्पणी को लेकर भाजपा ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया, माफी की मांग की
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी को लेकर सोमवार को भाजपा ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया तथा मल्लिकार्जुन खरगे और उनकी पार्टी से माफी की मांग की।

प्रादे37 : अदालत राहुल लीड बरी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुलतानपुर की विशेष अदालत ने मानहानि मामले में बरी किया
सुलतानपुर/लखनऊ, उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की विशेष सांसद-विधायक अदालत ने सोमवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में दोषमुक्त कर दिया है।

दि96दिल्ली जामिया प्रदर्शन
दिल्ली: जामिया के छात्रों ने प्रदर्शन खत्म करने से इनकार किया, पूर्व छात्रों ने समर्थन दिया
नयी दिल्ली, जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्र संघ (जेएमआईएसयू) की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सोमवार को आंदोलन खत्म करने से इनकार कर दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग की।

प्रादे32 : केरलम न्यायालय दुर्घटना न्यायाधीश
चेरानेल्लूर सड़क दुर्घटना: केरल उच्च न्यायालय ने न्यायधीश के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति दी
कोच्चि, केरल उच्च न्यायालय ने सोमवार को पुलिस को उस अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति दे दी, जिसके 17 वर्षीय बेटे द्वारा कथित तौर पर चलाई जा रही कार की टक्कर से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी।

प्रादे185गुजरात अदालत मस्जिद जैन मूर्ति
अदालत ने मस्जिद परिसर में जैन तीर्थंकर की मूर्ति मिलने के दावे संबंधी याचिका पर नोटिस जारी किया
अहमदाबाद, गुजरात उच्च न्यायालय ने भरूच की जामी मस्जिद के मूल रूप से जैन धार्मिक स्थल होने के दावे और वहां पूजा करने की अनुमति देने के अनुरोध संबंधी याचिका पर सोमवार को राज्य, केंद्र सरकार, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) तथा मस्जिद प्रबंधन से जवाब मांगा।

प्रादे43 : उप्र राहुल हादसा एसआईटी
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर : जांच के लिए एसआईटी गठित
लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रहे वाहनों की टक्कर की घटना की जांच के लिए विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) गठित किया है।

वि26चीन भारत
भारत के साथ हुए समझौतों का सख्ती से पालन कर रहा चीन : चीनी विदेश मंत्रालय
बीजिंग, चीन ने सोमवार को कहा कि वह भारत के साथ हुए समझौतों का सख्ती से पालन कर रहा है और अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए सीमा पर सामान्य गश्त करता है।

वि17ब्राजील दूसरी लीड चुनाव
लूला चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति निर्वाचित, बोल्सोनारो ने नतीजे रद्द करने की मांग की
रियो डी जिनेरियो, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुखर आलोचक ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा रविवार को चौथी बार राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

अर्थ65लीड फ्लेक्स फ्यूल ई100
पूरी तरह एथनॉल पर चलने वाले वाहनों का रास्ता साफ, सरकार ने बदले नियम
नयी दिल्ली, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सोमवार को केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन अधिसूचित कर दिए। इसके तहत पूरी तरह एथनॉल यानी ई100 ईंधन से चलने वाले फ्लेक्स-फ्यूल वाहन को उत्सर्जन प्रमाणन संबंधी प्रावधानों में स्पष्ट रूप से शामिल किया गया है।

अर्थ74बुनियादी ढांचा परियोजना लागत
सितंबर तक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की लागत में 3.21 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
नयी दिल्ली, देश में 150 करोड़ रुपये या इससे अधिक लागत वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की संशोधित लागत मूल अनुमान से करीब 3,21,976 करोड़ रुपये अधिक हो गई है। सितंबर, 2026 की सरकारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

खेल9खेल भारत ए
पडिक्कल विवादास्पद फैसले से दोहरे शतक से चूके, भारत ए की शानदार वापसी
लिंकन, देवदत्त पडिक्कल सोमवार को यहां भले ही विवादास्पद फैसले से दोहरे शतक से चूक गए लेकिन उनकी 199 रन की शानदार पारी से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए तीसरे नंबर के बल्लेबाज को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया। इसके साथ ही भारत ए ने शानदार वापसी करके न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में अपनी स्थिति भी मजबूत कर ली।

खेल8 : खेल भारत संभावना
टी20 श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगा भारत, भुवनेश्वर पर होगी निगाह
वेलिंगटन, बल्लेबाजों के दम पर पहले दो मैचों में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपना विजय अभियान जारी रखकर अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी जिसमें तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन पर निगाह टिकी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *