जौनपुर के 5 नेताओं को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिली है। पूर्व भाजपा सांसद डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह (केपी) को यूपी भाजपा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। इनके साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सुशील कुमार उपाध्याय, मछलीशहर की पूर्व भाजपा प्रत्याशी अनिता रावत और ब्रह्मदेव मिश्रा को भी कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। जौनपुर के भाजपा नेताओं को टीम में शामिल किए जाने पर सोशल मीडिया पर बधाई दी जा रही है। नेताओं ने कहा कि वे पार्टी की जिम्मेदारी निभाते हुए उसे मजबूत करने का काम करेंगे। देखें नेताओं की तस्वीर…

