भोजपुरी संगीत और सिनेमा जगत के कलाकारों के लिए आज पटना में आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इसमें भोजपुरी फिल्म और संगीत जगत की कई चर्चित हस्तियां मनोज तिवारी, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ शामिल हुईं। आयोजन का उद्देश्य भोजपुरी संगीत से जुड़े गायकों, गीतकारों, संगीतकारों और अन्य रचनात्मक प्रतिभाओं को सम्मानित करना और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। अवार्ड समारोह में पवन सिंह को बेस्ट मेल सिंगर और शिल्पी राज को बेस्ट फीमेल सिंगर का पुरस्कार दिया गया। बिहार में इस साल से फिल्मों को सब्सिडी देने की शुरुआत होगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, बिहार सरकार कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। उन्होंने घोषणा की कि इस साल से फिल्मों को सब्सिडी देने की शुरुआत की जाएगी, जिसकी शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से होगी। उन्होंने भोजपुरी कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कलाकार मिलकर फिल्म सिटी के लिए उपयुक्त स्थान तय करें, सरकार इसके निर्माण में सहयोग करेगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी पहुंचेगा समारोह आईवीवाई एंटरटेनमेंट की पहल और याशी फिल्म्स के आयोजन में हो रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य भोजपुरी संगीत को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाना है। ऑनलाइन माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों और विदेशों में रहने वाले भोजपुरी संगीत प्रेमी भी कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे। भोजपुरी संगीत की लोकप्रियता को देखते हुए इस आयोजन को कलाकारों की उपलब्धियों का उत्सव और उभरती प्रतिभाओं को मंच देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। भोजपुरी संगीत और सिनेमा जगत के कलाकारों के लिए आज पटना में आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इसमें भोजपुरी फिल्म और संगीत जगत की कई चर्चित हस्तियां मनोज तिवारी, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ शामिल हुईं। आयोजन का उद्देश्य भोजपुरी संगीत से जुड़े गायकों, गीतकारों, संगीतकारों और अन्य रचनात्मक प्रतिभाओं को सम्मानित करना और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। अवार्ड समारोह में पवन सिंह को बेस्ट मेल सिंगर और शिल्पी राज को बेस्ट फीमेल सिंगर का पुरस्कार दिया गया। बिहार में इस साल से फिल्मों को सब्सिडी देने की शुरुआत होगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, बिहार सरकार कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। उन्होंने घोषणा की कि इस साल से फिल्मों को सब्सिडी देने की शुरुआत की जाएगी, जिसकी शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से होगी। उन्होंने भोजपुरी कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कलाकार मिलकर फिल्म सिटी के लिए उपयुक्त स्थान तय करें, सरकार इसके निर्माण में सहयोग करेगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी पहुंचेगा समारोह आईवीवाई एंटरटेनमेंट की पहल और याशी फिल्म्स के आयोजन में हो रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य भोजपुरी संगीत को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाना है। ऑनलाइन माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों और विदेशों में रहने वाले भोजपुरी संगीत प्रेमी भी कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे। भोजपुरी संगीत की लोकप्रियता को देखते हुए इस आयोजन को कलाकारों की उपलब्धियों का उत्सव और उभरती प्रतिभाओं को मंच देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

