असम के गुवाहाटी में सोमवार रात एक होटल में शख्स ने फायरिंग कर दी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। घटना बोरा सर्विस एरिया में स्थित बिलास इन होटल में हुई। यह जगह असम पुलिस मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर है। घटना के बाद के वीडियो सामने आए हैं। इसमें रिसेप्शन के पास लोगों के शव पड़े हैं। हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें… हमलावरों ने छह लोगों के एक ग्रुप पर गोलीबारी की शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, हमलावरों ने छह लोगों के एक ग्रुप पर गोलीबारी की। इसमें दो महिलाएं भी थीं। कुछ घायलों के होटल कर्मचारी होने की बात भी सामने आई है। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक हमले के पीछे की वजह, मृतकों की पहचान और संदिग्धों के बारे में विश्वसनीय रिपोर्टों में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। ————————– ये खबर भी पढ़ें… मुंबई लोकल 10 घंटे ठप, ट्रैक पर मिले 3 शव: यात्रियों को पटरियों पर चलना पड़ा मुंबई में सोमवार को रेलवे ट्रैक पर तीन लोगों के शव मिले। दरअसल मुंबई में सोमवार को कई लोकल ट्रेनें 10 घंटै तक तक फंसी रहीं और यात्रियों को ट्रैक पर चलना पड़ा। इसके बाद शाम को ट्रैक पर शव मिले। पूरी खबर पढ़ें…
गुवाहाटी के होटल में शूटआउट, 4 की मौत:इनमें एक महिला, रिसेप्शन और सड़क पर मिले शव

