कासगंज में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभायात्रा:3 दर्जन से ज्यादा झांकियां और बैंड शामिल, पुलिस बल भी रहा तैनात

कासगंज में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभायात्रा:3 दर्जन से ज्यादा झांकियां और बैंड शामिल, पुलिस बल भी रहा तैनात

कासगंज शहर में सोमवार शाम 6 बजे महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजे और आकर्षक झांकियां शामिल थीं। इसे देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा मोहल्ला जय जय राम स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से शुरू हुई। यहां भगवान महर्षि वाल्मीकि की आरती उतारी गई। भाजपा एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अविनाश राजपूत, अखिलेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राजवीर साहू और गोपाल मराठा समेत कई लोगों ने इसे हरी झंडी दिखाई। देखें, 8 तस्वीरें… शोभायात्रा में 3 दर्जन से ज्यादा बैंड और झांकियां थीं। ये शहर के बिलराम गेट और सोरों गेट समेत कई मुख्य रास्तों से गुजरीं। लोगों ने इसे देखा और धार्मिक आयोजन में रुचि ली। पुलिस ने जयंती के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए थे। शोभायात्रा के रास्ते पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे व्यवस्था बनी रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *