जमुई में दीपावली से पहले शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार शाम सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर बटिया जंगल स्थित चिरैन पुल के पास एक छह चक्का ट्रक से 922.320 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब ट्रक में बनाए गए विशेष गुप्त बॉक्स में छिपाकर ले जाई जा रही थी। मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। तस्करी में इस्तेमाल ट्रक भी जब्त किया गया है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि विभाग के सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। दीपावली को देखते हुए जमुई और झारखंड की सीमा से सटे इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में सोमवार शाम चिरैन पुल के पास एक छह चक्का ट्रक को जांच के लिए रोका गया। ट्रक में बना था शराब छिपाने के लिए गुप्त बॉक्स उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में एएसआई महेंद्र कुमार और उनकी टीम ने ट्रक की तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक में विशेष रूप से बनाया गया एक गुप्त बॉक्स मिला। इसकी तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी। टीम ने कुल 922.320 लीटर शराब बरामद की। हरियाणा का रहने वाला है गिरफ्तार चालक गिरफ्तार चालक की पहचान हरियाणा के हिसार जिले के निवासी विजय सोनी के रूप में हुई है। वह सुभाष चंद्र सोनी का पुत्र है। उत्पाद विभाग से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शराब की खेप धनबाद से सोनो लाई जा रही थी। हालांकि, शराब किसे पहुंचाई जानी थी, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटा विभाग उत्पाद विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की खेप किसके लिए लाई जा रही थी और तस्करी में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि त्योहार को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में वाहन जांच और छापेमारी तेज कर दी गई है। शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। जमुई में दीपावली से पहले शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार शाम सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर बटिया जंगल स्थित चिरैन पुल के पास एक छह चक्का ट्रक से 922.320 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब ट्रक में बनाए गए विशेष गुप्त बॉक्स में छिपाकर ले जाई जा रही थी। मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। तस्करी में इस्तेमाल ट्रक भी जब्त किया गया है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि विभाग के सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। दीपावली को देखते हुए जमुई और झारखंड की सीमा से सटे इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में सोमवार शाम चिरैन पुल के पास एक छह चक्का ट्रक को जांच के लिए रोका गया। ट्रक में बना था शराब छिपाने के लिए गुप्त बॉक्स उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में एएसआई महेंद्र कुमार और उनकी टीम ने ट्रक की तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक में विशेष रूप से बनाया गया एक गुप्त बॉक्स मिला। इसकी तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी। टीम ने कुल 922.320 लीटर शराब बरामद की। हरियाणा का रहने वाला है गिरफ्तार चालक गिरफ्तार चालक की पहचान हरियाणा के हिसार जिले के निवासी विजय सोनी के रूप में हुई है। वह सुभाष चंद्र सोनी का पुत्र है। उत्पाद विभाग से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शराब की खेप धनबाद से सोनो लाई जा रही थी। हालांकि, शराब किसे पहुंचाई जानी थी, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटा विभाग उत्पाद विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की खेप किसके लिए लाई जा रही थी और तस्करी में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि त्योहार को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में वाहन जांच और छापेमारी तेज कर दी गई है। शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

