उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र के कोयलारी गांव में घर में विस्फोटक फेंककर एक युवती को गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पुलिस ने रोहित बर्मन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी और भौतिक सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान की। पूछताछ में रोहित ने कबूल किया कि उसने मोहित बर्मन और बबलू खान से विस्फोटक सामग्री लेकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल साइकिल जब्त की है। मोहित बर्मन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 14 अक्टूबर की रात हुई थी घटना यह घटना 14 अक्टूबर 2026 की रात करीब 2:30 बजे हुई थी। शिकायतकर्ता के घर में विस्फोटक फेंका गया, जिससे 20 साल की युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। कमरे में बिछा गद्दा और युवती के कपड़े भी जल गए थे। घायल युवती को पहले उमरिया जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शहडोल के बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल से विस्फोटक जब्त किया है।

