छात्रा से मारपीट के युवक का पुलिस ने निकाला जुलूस:तीन आरोपी फरार, शिवपुरी में 4 लड़कों ने पीछा कर अश्लील इशारे किए थे

छात्रा से मारपीट के युवक का पुलिस ने निकाला जुलूस:तीन आरोपी फरार, शिवपुरी में 4 लड़कों ने पीछा कर अश्लील इशारे किए थे

शिवपुरी में युवती से मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार आरोपी का जुलूस निकाला। वीडियो सामने आने के बाद फिजिकल थाना पुलिस ने चार युवकों पर केस दर्ज किया था। बृजेन्द्र उर्फ जन्डेल सिंह गुर्जर (30) गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, घटना 25 अक्टूबर शाम विष्णु मंदिर के पास हुई। युवती अपने भाई के दोस्त के साथ स्कूटी से पुरानी शिवपुरी जा रही थी। तभी कार सवार युवकों ने पीछा कर अश्लील इशारे व कमेंट किए। युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई एक अन्य युवती से भी धक्का-मुक्की हुई। राहगीरों के हस्तक्षेप से एक आरोपी पकड़ा गया, तीन मौके से भाग निकले। पुलिस ने चारों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज किया है। बृजेन्द्र को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। बाकी तीन फरार आरोपियों की तलाश में है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *