अमेठी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू:नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई, थौरी आमघाट और रामघाट पर 500 से ज्यादा प्रतिमाएं विसर्जित

अमेठी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू:नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई, थौरी आमघाट और रामघाट पर 500 से ज्यादा प्रतिमाएं विसर्जित

अमेठी जिले में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। दुर्गा पूजा अष्टमी पर स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन आज आमघाट, इसौली और रामघाट समेत कई घाटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच किया जा रहा है। जिले में आज 500 से ज्यादा प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। थौरी आमघाट, रामघाट और इसौली घाट पर लगातार विसर्जन जारी है। देखें, 3 तस्वीरें… सभी घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, पीएसी, राजस्वकर्मी और गोताखोर तैनात हैं। अप्रिय घटना रोकने के लिए ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दे रहे हैं। वे मां दुर्गा से अगले साल फिर आने की प्रार्थना कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *