कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। राजस्थान के लोकसभा सांसद हरीश चंद्र मीणा ने धर्मशाला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। मीणा ने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों से चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि ज्ञानेश कुमार पर आरोपों के बावजूद उनका बचाव क्यों किया जा रहा है। सांसद ने चुनाव आयुक्तों को मिलने वाले विशेष कानूनी संरक्षण पर भी सवाल उठाए। मीणा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव का उदाहरण दिया। उनके मुताबिक, नई दिल्ली सीट पर चुनाव से पहले करीब 96 हजार वोट काटे गए थे। मीणा ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल 16 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे। बाद में इन वोटों को गलती बताकर दोबारा जोड़ने की बात सामने आई। कांग्रेस ने इन अनियमितताओं पर जिम्मेदारी तय करने और आयोग से जवाब देने की मांग की है। मीणा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और जनता का भरोसा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि जब दूसरे संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के इस्तीफे हो सकते हैं, तो मुख्य चुनाव आयुक्त के मामले में सरकार का रुख अलग क्यों है? कांग्रेस ने ‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली में जुटने की अपील की। पार्टी नेताओं ने कहा कि मताधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए जनता की आवाज बुलंद करना जरूरी है। मीणा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और जनता का भरोसा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि जब दूसरे संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के इस्तीफे हो सकते हैं, तो मुख्य चुनाव आयुक्त के मामले में सरकार का रुख अलग क्यों है?
कांग्रेस ने ‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली में जुटने की अपील की। पार्टी नेताओं ने कहा कि मताधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए जनता की आवाज बुलंद करना जरूरी है।

