बुलंदशहर में अग्निकर्म पर राष्ट्रीय आयुर्वेद कार्यशाला:11 राज्यों के चिकित्सक और विद्यार्थी जुटे, क्विज और श्लोक वाचन प्रतियोगिताएं हुई

बुलंदशहर में अग्निकर्म पर राष्ट्रीय आयुर्वेद कार्यशाला:11 राज्यों के चिकित्सक और विद्यार्थी जुटे, क्विज और श्लोक वाचन प्रतियोगिताएं हुई

बुलंदशहर में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन एवं जनपद आयुर्वेद सम्मेलन के तत्वावधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, नई दिल्ली के सहयोग से सोमवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल के कामायनी ऑडिटोरियम में अग्निकर्म पर राष्ट्रीय आयुर्वेद कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें देश के 11 राज्यों से आयुर्वेद चिकित्सक और विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यशाला में अग्निकर्म चिकित्सा के माध्यम से विभिन्न रोगों के उपचार की जानकारी दी गई। इसके साथ ही शोध पत्र प्रस्तुतिकरण, क्विज और श्लोक वाचन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में लखनऊ के डॉ. संजीव रस्तोगी और डॉ. बीआर त्रिपाठी, बरेली के डॉ. डीके द्विवेदी, गाजियाबाद के डॉ. विनोद शर्मा, नोएडा की डॉ. अनुपमा शर्मा और जालौर के डॉ. श्रीराम को प्राणाचार्य की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। वैद्य हितेश कौशिक ने अग्निकर्म चिकित्सा के माध्यम से फ्रोजन शोल्डर के उपचार की जानकारी दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *