शेखपुरा में स्कूलों के पास बनेंगे जेब्रा क्रॉसिंग:डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश, अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

शेखपुरा में स्कूलों के पास बनेंगे जेब्रा क्रॉसिंग:डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश, अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

शेखपुरा में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने सख्ती की तैयारी की है। सोमवार को समाहरणालय के मंथन सभागार में डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने, खराब सड़कों की मरम्मत कराने और स्कूलों के आसपास छात्रों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने का निर्देश डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से यातायात प्रभावित होता है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। खराब सड़कों की जल्द होगी मरम्मत बैठक में सभी संबंधित विभागों को अपने क्षेत्र की खराब सड़कों की पहचान कर तत्काल मरम्मत कराने को कहा गया। डीएम ने बसंत गांव के पास ब्रेकर बनाने का निर्देश भी दिया। अधिकारियों से सड़कों की मौजूदा स्थिति और मरम्मत कार्य की रिपोर्ट देने को कहा गया, ताकि समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सके। स्कूलों के पास जेब्रा क्रॉसिंग और साइन बोर्ड स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के पास जेब्रा क्रॉसिंग बनाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही सड़क पर जरूरी साइन बोर्ड और सुरक्षा संकेतक लगाने को कहा गया, ताकि वाहन चालकों को दिशा, सड़क की स्थिति और संभावित खतरों की जानकारी समय पर मिल सके। सभी विभाग मिलकर करेंगे काम डीएम ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और आम लोगों में यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करना होगा। नियमित सड़क रखरखाव, अतिक्रमण पर नियंत्रण और जरूरी संकेतकों की व्यवस्था से दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सकती है। शेखपुरा में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने सख्ती की तैयारी की है। सोमवार को समाहरणालय के मंथन सभागार में डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने, खराब सड़कों की मरम्मत कराने और स्कूलों के आसपास छात्रों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने का निर्देश डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से यातायात प्रभावित होता है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। खराब सड़कों की जल्द होगी मरम्मत बैठक में सभी संबंधित विभागों को अपने क्षेत्र की खराब सड़कों की पहचान कर तत्काल मरम्मत कराने को कहा गया। डीएम ने बसंत गांव के पास ब्रेकर बनाने का निर्देश भी दिया। अधिकारियों से सड़कों की मौजूदा स्थिति और मरम्मत कार्य की रिपोर्ट देने को कहा गया, ताकि समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सके। स्कूलों के पास जेब्रा क्रॉसिंग और साइन बोर्ड स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के पास जेब्रा क्रॉसिंग बनाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही सड़क पर जरूरी साइन बोर्ड और सुरक्षा संकेतक लगाने को कहा गया, ताकि वाहन चालकों को दिशा, सड़क की स्थिति और संभावित खतरों की जानकारी समय पर मिल सके। सभी विभाग मिलकर करेंगे काम डीएम ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और आम लोगों में यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करना होगा। नियमित सड़क रखरखाव, अतिक्रमण पर नियंत्रण और जरूरी संकेतकों की व्यवस्था से दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सकती है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *