हार्वेस्टर मालिक से मारपीट, साढ़े तीन लाख लूटे:कट्टे की नोंक पर हार्वेस्टर ले गए, पीड़ित ने इंदरगढ़ थाने में शिकायत की

हार्वेस्टर मालिक से मारपीट, साढ़े तीन लाख लूटे:कट्टे की नोंक पर हार्वेस्टर ले गए, पीड़ित ने इंदरगढ़ थाने में शिकायत की

दतिया के इंदरगढ़ क्षेत्र के पीपरी सरकार के पास 25 अक्टूबर की शाम हार्वेस्टर मालिक के साथ हुई मारपीट का मामला सामने आया है। करीब 15 से अधिक लोगों पर हार्वेस्टर, चाबी और नकदी छीनने आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोमवार शाम सोशल मीडिया पर शेयर हुआ। पुलिस को हार्वेस्टर मिल गया है। हार्वेस्टर मालिक पवन कुमार साहू ने बताया कि वे अपने छोटे भाई विष्णु साहू के साथ हार्वेस्टर से काम निपटा रहे थे। इसी दौरान प्रिंस उर्फ पुष्पेंद्र धाकड़, पिरमेंद्र जाट, अंकुश राजपूत और प्रवीण जाट अपने 10 से 15 अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोपियों ने आते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और कट्टे की नोंक पर साढ़े तीन लाख रुपए नकद, हार्वेस्टर की चाबी छीन ली। इसके बाद आरोपी हार्वेस्टर लेकर मौके से फरार हो गए। मारपीट के दौरान छोटे भाई विष्णु साहू की उंगली में गंभीर चोट आई है। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। इंदरगढ़-सेवड़ा मार्ग पर हार्वेस्टर को जब्त किया गया। हार्वेस्टर इंदरगढ़ थाने में खड़ा है। पीड़ित पक्ष ने थाने में नामजद आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपना हार्वेस्टर वापस दिलाने की गुहार लगाई है। लेनदेन का विवाद, जल्द होगी कार्रवाई इस पूरे मामले पर इंदरगढ़ थाना प्रभारी गौरव शर्मा का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला दो पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन के विवाद का नजर आ रहा है। पुलिस ने स्थिति को स्पष्ट करने के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *