CM Bhajanlal : ‘भाजपा में कार्यकर्ता कब नेता बन जाए, तय नहीं’, सीएम भजनलाल बोले- मैं भी एक दिन सरपंच था

CM Bhajanlal : ‘भाजपा में कार्यकर्ता कब नेता बन जाए, तय नहीं’, सीएम भजनलाल बोले- मैं भी एक दिन सरपंच था

CM Bhajanlal : घाटोल (बांसवाड़ा). मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ता कब, किस पद पर पहुंच जाए, कोई तय नहीं है। भाजपा का कार्यकर्ता 365 दिन काम करता है। मुख्यमंत्री सोमवार को खमेरा स्थित भाटिया महादेव मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मंच पर पास की कुर्सी पर बैठे पार्टी जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आज वह मंच पर बैठे हैं, ऐसे ही हजारों कार्यकर्ता मेहनत के दम पर नेता बने हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने माताओं-बहनों को आगे बढऩे का अवसर दिया है। आगामी समय में भी उन्हें और मौके मिलेंगे। सत्ता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है।

‘मैंने खेती की है, किसानों की परेशानी समझता हूं’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, ‘मैंने गाय-भैंस का दूध निकाला है, हल से खेती की है और खेतों में सरसों काटी है। इसलिए किसानों की परेशानी समझता हूं।’ वह बोले- किसान सशक्त होगा तो देश भी सशक्त होगा। राइजिंग राजस्थान के तहत पांच लाख लोगों को रोजगार मिला है। प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई गई है।

सरपंच ने कहा- साहब, मैं सरपंच हूं

सभा के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जब मंच से उतरे तो कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान एक सरपंच ने उनसे कहा, ‘साहब, मैं सरपंच हूं।’ इस पर मुख्यमंत्री ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘’मैं भी तो एक दिन सरपंच ही था।’ मुख्यमंत्री के इस सहज अंदाज पर वहां मौजूद कार्यकर्ता खिलाखिला उठे।

निकाय चुनावों में जीत की बधाई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनावों में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा सरकार पिछले ढाई-तीन साल से अपने संकल्पों को पूरा कर रही है। घाटोल क्षेत्र प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और सलूम्बर जिलों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है। डबल इंजन की सरकार में तीसरा इंजन जोडक़र गांवों को विकसित बनाना है। भाजपा राष्ट्रहित में काम करने वाली पार्टी है और विकसित गांव बनाना उसका संकल्प है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *