युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले-बीजेपी वोट चोरी करती है:राजस्थान से पांच हजार कार्यकर्ता दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली में जाएंगे

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले-बीजेपी वोट चोरी करती है:राजस्थान से पांच हजार कार्यकर्ता दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली में जाएंगे

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को जयपुर में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत पैदल मार्च निकाला। शहीद स्मारक से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक विशाल बैनर लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की महारैली में शामिल होने का संदेश दिया। युवा कांग्रेस ने राजस्थान से 5 हजार कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उदयभानु चिब बोले- बीजेपी वोट चोरी करके चुनाव जीत रही है पैदल मार्च के दौरान मीडिया से बातचीत में उदयभानु चिब ने बीजेपी पर वोट चोरी के जरिए चुनाव जीतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- वोट चोरी का मुद्दा किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के हर नागरिक से जुड़ा है। उन्होंने बेरोजगारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए। चिब ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले युवाओं पर बल प्रयोग किया जाता है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का उल्लेख करते हुए बीजेपी पर चुनावी प्रक्रिया के जरिए सत्ता में बने रहने की कोशिश करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी को बरी करने के फैसले को बताया सत्य की जीत राहुल गांधी को मानहानि मामले में बरी किए जाने से जुड़े सवाल पर चिब ने इसे सत्य की जीत बताया। उन्होंने कहा- राहुल गांधी लगातार विभिन्न मुद्दों को उठाते रहे हैं, उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों के मामले में धीरे-धीरे सच्चाई सामने आ रही है। दिल्ली महारैली में 10 लाख लोगों के जुटने का दावा दिल्ली में प्रस्तावित महारैली को लेकर व्यापारियों की चिंता से जुड़े सवाल पर चिब ने कहा- दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से दिल्ली के दुकानदारों और व्यापारियों को फायदा हो सकता है। उन्होंने महारैली में 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया। उनके अनुसार, बड़ी संख्या में लोगों के आने से बाजारों में खरीदारी बढ़ेगी। खड़गे के मुद्दे पर बीजेपी पर साधा निशाना कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी से जुड़े सवाल पर चिब ने बीजेपी पर कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान करने और राजनीतिक भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी को खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष होना बर्दाश्त नहीं हो रहा है। चिब ने बीजेपी पर दलित विरोधी रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया। दिल्ली में कार्यकर्ताओं की होगी मॉनिटरिंग प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उदयभानु चिब ने युवा कांग्रेस के निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिल्ली महारैली की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्थान से 5 हजार कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने का लक्ष्य दोहराया। चिब के मुताबिक, दिल्ली बॉर्डर और रामलीला मैदान के आसपास अलग-अलग चेक पोस्ट बनाए जाएंगे, जहां विभिन्न राज्यों से आने वाले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मॉनिटरिंग की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *