बुलंदशहर में वाल्मीकि जयंती समारोह:जिला कांग्रेस कमेटी ने किया नमन, सामाजिक सद्भाव मजबूत करने का संकल्प

बुलंदशहर में वाल्मीकि जयंती समारोह:जिला कांग्रेस कमेटी ने किया नमन, सामाजिक सद्भाव मजबूत करने का संकल्प

बुलंदशहर में रामायण के रचयिता और आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही सामाजिक सद्भाव, समरसता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन चरित्र को जन-जन तक पहुंचाया। उनकी शिक्षाएं समाज को समानता, बंधुत्व, समर्पण और एकता का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त किया जा सकता है और आदर्श राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *