उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 पर सोमवार सुबह एक हादसा हुआ। यहां अंधे मोड़ की पुलिया के पास एक ट्रक से राखड़ से भरा टैंक अलग होकर सड़क किनारे गिर गया। टैंक गिरने से उसमें भरा राखड़ सड़क पर बिखर गया, जिससे हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। वाहन चालक सुरक्षित बताए जा रहे घटना से वाहन चालक को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है। जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक एमपी 18 एच 5004 उमरिया से कटनी जा रहा था। घटना के कारण यातायात मार्ग वन- वे हो गया है चंदिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 के अंधे मोड़ पर पुलिया से गुजरते समय ट्रक को जोरदार झटका लगा। इसी झटके से टैंक ट्रक से अलग होकर सड़क पर जा गिरा। राखड़ बिखरने और टैंक सड़क किनारे गिरने से वाहनों को निकलने के लिए कम जगह मिल रही है। इसके चलते हाईवे पर यातायात वन-वे हो गया है। इससे गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें सावधानी से निकलना पड़ रहा है।

