किशनगंज में मदरसा शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 4.20 लाख रुपये की ठगी हुई है। पश्चिमपाली राइस मिल के पास रहने वाले हेड मौलवी रफीकूल इस्लाम के खिलाफ टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। यह शिकायत बंगाल के मोहम्मद फारूक ने दर्ज कराई है। खुद को बिहार मदरसा बोर्ड का सदस्य बताया फारूक ने बताया कि रफीकूल इस्लाम ने उसे मदरसा में शिक्षक की नौकरी का भरोसा दिया था। आरोपी ने खुद को बिहार मदरसा बोर्ड का सदस्य बताया। फारूक ने गोल्ड लोन लेकर अगस्त 2024 से सितंबर 2025 के बीच 4.20 लाख रुपये दिए। मामला दर्ज कर जांच शुरू इनमें 3.70 लाख रुपये फोन-पे से और 50 हजार रुपये नकद थे। नौकरी न मिलने पर आरोपी ने ज्वाइनिंग लेटर के लिए 5.80 लाख रुपये और मांगे। फारूक को शक हुआ और उसने अतिरिक्त पैसे देने से मना कर दिया। जब फारूक ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने मारपीट की। इसके बाद फारूक ने टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशनगंज में मदरसा शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 4.20 लाख रुपये की ठगी हुई है। पश्चिमपाली राइस मिल के पास रहने वाले हेड मौलवी रफीकूल इस्लाम के खिलाफ टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। यह शिकायत बंगाल के मोहम्मद फारूक ने दर्ज कराई है। खुद को बिहार मदरसा बोर्ड का सदस्य बताया फारूक ने बताया कि रफीकूल इस्लाम ने उसे मदरसा में शिक्षक की नौकरी का भरोसा दिया था। आरोपी ने खुद को बिहार मदरसा बोर्ड का सदस्य बताया। फारूक ने गोल्ड लोन लेकर अगस्त 2024 से सितंबर 2025 के बीच 4.20 लाख रुपये दिए। मामला दर्ज कर जांच शुरू इनमें 3.70 लाख रुपये फोन-पे से और 50 हजार रुपये नकद थे। नौकरी न मिलने पर आरोपी ने ज्वाइनिंग लेटर के लिए 5.80 लाख रुपये और मांगे। फारूक को शक हुआ और उसने अतिरिक्त पैसे देने से मना कर दिया। जब फारूक ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने मारपीट की। इसके बाद फारूक ने टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

