सूने मकान से डेढ़ लाख के नकदी और जेवर चोरी:परिजनों को घर लौटने पर पता चला; पुलिस जांच में जुटी

सूने मकान से डेढ़ लाख के नकदी और जेवर चोरी:परिजनों को घर लौटने पर पता चला; पुलिस जांच में जुटी

सिवनी जिले के लखनादौन विकासखंड के नागदहार ग्राम में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखी करीब 1.5 लाख के कीमत की नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान के परिजन किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर को सूना पाकर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पहले मकान के मुख्य दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ा और फिर अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने कमरे से लगभग 1.5 लाख की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घर लौटने पर सामान बिखरा मिला इस दौरान घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त हो गया। परिजन जब वापस घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। पीड़ित परिवार की तुलसा बाई यादव ने बताया कि नकदी, सोना-चांदी के जेवर मिलाकर लगभग 1.5 लाख की चोरी हुई है। अंदर जाकर देखने पर घर का सामान बिखरा मिला और नकदी व जेवरात चोरी होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच शुरू कर दी गई है सूचना मिलते ही लखनादौन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है। चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच के निष्कर्षों का इंतजार है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *