रोहतक में बुजुर्ग के कानों से युवकों ने उड़ाई बाली:बाइक पर सवार होकर आए आरोपी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

रोहतक में बुजुर्ग के कानों से युवकों ने उड़ाई बाली:बाइक पर सवार होकर आए आरोपी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

रोहतक के जवाहर नगर में एक बुजुर्ग महिला के कानों से बाइक सवार दो युवकों ने बाली उड़ा ली। पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जवाहर नगर निवासी महिला वीरा ने बताया कि वह बुजुर्ग होने के कारण घर पर ही रहती है। कल शाम करीब साढ़े गली में टहल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उसके कानों से बाली तोड़कर भाग गए। इसके बारे में डायल 112 पर कॉल करके सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सीसीटीवी में बाइक पर नजर आए युवक
बुजुर्ग महिला के कानों से बाली तोड़ने वाले दोनों बाइक सवार युवक गली में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गए। बुजुर्ग महिला गली में टहल रही है, जिसके पीछे से बाइक सवार युवक आए, उनमें एक एक युवक नीचे उतरा, जबकि दूसरा बाइक लेकर आगे चला गया। पीछे रहने वाला युवक बाली तोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले में कर रही जांच
आर्य नगर थाना के जांच अधिकारी एएसआई विनोद ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला के कानों से बाली तोड़ने की सूचना मिली है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने गली में लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी कब्जे में लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *