Breaking News: राष्ट्रपति भवन के पास नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग, घना धुआं दिखाई दिया, दमकल की कई गाड़ियां रवाना

Breaking News: राष्ट्रपति भवन के पास नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग, घना धुआं दिखाई दिया, दमकल की कई गाड़ियां रवाना

नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के नॉर्थ ब्लॉक में आग लग गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों की एक टीम को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को आग लगने की सूचना मिली और छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग पर काबू पा लिया गया है। शिवसेना के राज्यसभा सांसद मिलिंद देवरा ने बताया कि संसद जाते समय उन्होंने आग देखी। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स पर आग की तस्वीर भी साझा की, जिसमें एक इलाके से धुआं उठता दिख रहा है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: France में Macron के खिलाफ विद्रोह! Marine Le Pen ने ठोकी राष्ट्रपति पद की दावेदारी, कई और यूरोपीय देशों में भारी बवाल

शिवसेना सांसद ने कहा संसद जाते समय मैंने नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से घना धुआं उठता देखा। ऐसा लगता है कि आग लगी है। उम्मीद है कि सभी सुरक्षित हैं और आपातकालीन सेवाएं तेजी से काम कर रही हैं। अधिकारियों ने बाद में बताया कि आग लगने के समय कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। उन्होंने इमारत की छत पर चल रहे वेल्डिंग के काम को आग का कारण बताया, जिससे मामूली आग लगी, जिस पर तुरंत काबू पा लिया गया।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के मुखर आलोचक Lula Da Silva ब्राजील में फिर जीते; 44 लाख वोटों से Flavio Bolsonaro हारे, चुनाव नतीजे रद्द करने की मांग की

नॉर्थ ब्लॉक की छत पर लगे एक एसी बॉयलर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि वेल्डिंग का काम चल रहा था तभी अचानक शॉर्ट सर्किट होने से एक एसी बॉयलर में आग लग गई। अग्निशमन विभाग ने एक बयान में कहा आग पर काबू पा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *